फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning

'धुरंधर' के चंगुल से बची तो 'हनुमान अंश' के चमत्कार में 'भस्म' हुई टॉक्सिक? सातवें ही दिन से मिली धोबी पछाड़

Thu, 03 Sep 2026 07:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

Toxic VS Hanuman Ansh Box Office: फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को आज नौ दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को कम बजट में बनी 'हनुमान अंश' से टक्कर मिल रही है। आंकड़ों से समझिए कैसे?

विज्ञापन
Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning
हनुमान अंश-टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होना तो यह था कि 'टॉक्सिक' की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' से होती। मगर, ऐसा हो न सका....और, अब ये आलम है कि कई महीनों की देरी के बाद सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म को डेली कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' से शिकस्त मिल रही है।

विज्ञापन

Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning
टॉक्सिक वर्सेस धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' से होने वाला था मुकाबला
बताते चलें कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को ही 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी। मगर, तब मिडिल ईस्ट में तनाव को वजह बताते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। फिर जून में इसकी रिलीज डेट तय हुई और तब भी रिलीज नहीं हो पाई। आखिर 26 अगस्त 2026 को 'टॉक्सिक' फिल्म सिनेमाघरों में लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

तीन दिन से टॉक्सिक को मिल रही शिकस्त?
'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की और जबर्दस्त ओपनिंग ली। पहले ही दिन यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। मगर, दूसरे ही दिन से इसकी कमाई का मीटर हर दिन गिर रहा है। बीते तीन दिनों से तो 'हनुमान अंश' की कमाई इससे ज्यादा हो चली है। दोनों फिल्मों के बजट में जमीन आसमान का अंतर है।

  • 'हनुमान अंश' का बजट: दो करोड़ रुपये
  • 'टॉक्सिक' का बजट: 500 करोड़ रुपये
विज्ञापन

Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning
हनुमान अंश, टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

'टॉक्सिक' VS 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

  • इस वीक मंगलवार से 'हनुमान अंश' कमाई में आगे चल रही है।
  • 'हनुमान अंश' ने  मंगलवार को (26वें दिन) 8.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिर, बुधवार को 27वें दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • आज गुरुवार को 28वें दिन शुरुआती आंकड़ों में 3.88 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

 

  • मंगलवार को सातंवें दिन टॉक्सिक ने 7.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल बुधवार को 5.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • खबर लिखे जाने तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों में टॉक्सिक ने आज गुरुवार को 5.45 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो 'हनुमान' अंश से कम हैं।
  • यहां स्पष्ट कर दें कि टोटल नेट कलेक्शन में 'टॉक्सिक' आगे है। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 237.43 करोड़ रुपये है।
  • वहीं, 'हनुमान अंश' का नेट कलेक्शन 65.76 करोड़ रुपये है।

Toxic VS Hanuman Ansh Box Office Collection Report: Neem Karoli Baba Biopic Leads Yash film In Daily earning
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

क्या 'हनुमान अंश' से पिट गई 'टॉक्सिक फिल्म'?
टोटल कलेक्शन के मामले में 'टॉक्सिक' बेशक 'हनुमान अंश' से आगे है। मगर, यह भी कम दिलचस्प बात नहीं कि इस कम बजट फिल्म ने बीते तीन दिनों से यश की मेगा बजट फिल्म की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। 'टॉक्सिक' को बाबा नीम करौली की बायोपिक से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 'हनुमान अंश' को लेकर जो बज बना है, उसके बाद 'टॉक्सिक' की कमाई पर असर पड़ा है और रफ्तार थमी है। अगर, 'टॉक्सिक' इस साल मार्च में 'धुरंधर 2' के साथ आती, तब भी बहुत संभव था कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी मुश्किलें बढ़ी होतीं। किन्हीं कारणों से यह 'धुरंधर 2' के चंगुल से बची तो कम बजट फिल्म 'हनुमान अंश' ने संकट खड़ा कर दिया। 

  • देखना होगा कि आने वाले दोनों में दोनों फिल्मों के बीच कैसा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिलेगा?
  • वैसे कारणों पर नजर डाली जाए तो 'टॉक्सिक' को दर्शक नहीं मिलने का एक कारण इसकी कमजोर कहानी है।
  • बेशक स्टारकास्ट मजबूत है, एक्शन दमदार है, मगर कहानी की कसौटी पर यह कमाल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed