फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'हनुमान अंश' ने बिगाड़ा 'टॉक्सिक' का खेल, लगातार तीसरे दिन यश की फिल्म से दोगुना कमाया

Fri, 04 Sep 2026 08:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Sep 2026 08:29 AM IST
सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। सिर्फ दो करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई पर भारी पड़ रही है। लगातार तीन दिनों से यह फिल्म यश की फिल्म से ज्यादा कमाई कर रही है।
 

विज्ञापन
hanuman ansh box office collection day 27 know total earning of Toxic and Irumudi
हनुमान अंश, टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ रही है। 'हनुमान अंश' अपने चौथे हफ्ते में है। फिर भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। वहीं 'टॉक्सिक' अपने दूसरे हफ्ते में ही सिंगल डिजिट पर आ गई है। इन दिनों सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' के अलावा 'इरुमुडी' और 'आवारापन 2' भी लगी हुई हैं। मगर दर्शक इन फिल्मों को छोड़कर 'हनुमान अंश' पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
hanuman ansh box office collection day 27 know total earning of Toxic and Irumudi
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube ग्रैब
'टॉक्सिक' का नौवें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।
  • पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • आठवें दिन इस फिल्म ने 5.45 करोड़ रुपये कमाए।
  • नौवें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

hanuman ansh box office collection day 27 know total earning of Toxic and Irumudi
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' ने कमाई से चौंकाया
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 27वें दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई थी। 28वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman ansh box office collection day 27 know total earning of Toxic and Irumudi
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
150 करोड़ के करीब ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
  • तेरहवें दिन इस फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • चौदहवें दिन इसने 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
hanuman ansh box office collection day 27 know total earning of Toxic and Irumudi
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X
'आवारापन 2' का क्या है हाल?
तीसरे गुरुवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले और घट गया है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे बुधवार को इसने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे गुरुवार को इसने 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 149.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed