फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 6: छठे दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई, हिंदी में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Wed, 11 Dec 2024 08:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Dec 2024 08:45 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि, वीकडेज पर इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 allu arjun rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2: द रूल' ने 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत इस मूवी ने देश सहित दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। सुकुमार का निर्देशन काबिल-ए-तारीफ है और इसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ झलक रहा है। 'पुष्पा 2' ने पेड प्रीव्यू मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। इतना ही नहीं फिल्म वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज इसकी रिलीज को छह दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 allu arjun rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12 हजार स्क्रीन पर हुई 'पुष्पा 2' की दस्तक

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल है। इसे 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण 3डी संस्करण की योजना रद्द कर दी गई। हालांकि, स्क्रीनिंग 2डी और 4डीएक्स प्रारूपों में जारी है।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 allu arjun rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

दूसरे दिन आई गिरावट 

500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। साथ ही इसने साल के अंत में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी सौगात दी है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 42.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसने 93.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 allu arjun rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

तीसरे-चौथे दिन दिखा उछाल 

'पुष्पा 2' की कमाई में तीसरे दिन 27.13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। इसका कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपये रहा। इस तरह फिल्म ने तीसरे दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। चौथे दिन 18.28 प्रतिशत की उछाल के साथ कमाई 141.05 करोड़ रुपये रही और मूवी चार दिन में ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6 allu arjun rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

वीकडेज में 'पुष्पा 2' की हालत ढीली

हालांकि, वीकडेज का असर 'पुष्पा 2' के कलेक्शन पर भी पड़ा। सोमवार को कमाई में 54.31 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और कलेक्शन 64.45 करोड़ रुपये रहा। छठे दिन के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो 'पुष्पा 2' ने 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई  645.95  करोड़ रुपये हो गई है। केवल छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी भाषा में इसने 'गदर 2' (32.37 करोड़), 'एनिमल' (27.8 करोड़) और 'बाहुबली 2' (26 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल अपने किरदार को दोहराते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में दोनों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही, रश्मिका ने भी अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म के आखिरी में 'पुष्पा 3' का भी एलान कर दिया गया, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

IMDb 2024: आईएमडीबी के पास पॉपुलैरिटी लिस्ट का डाटा नहीं, एजेंसी ने कहा, हम सिर्फ संदेशवाहक हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed