फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nani Confirms The Paradise Will Release Without A Trailer Refuses To Label It A Pan India

द पैराडाइज: क्या बिना ट्रेलर के रिलीज होगी फिल्म? अभिनेता नानी ने दी बड़ी अपडेट; पैन-इंडिया पर कही ये बात

Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
सार

The Paradise: अभिनेता नानी ने 'द पैराडाइज' को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म को लेकर उनकी टीम की क्या राय है। जानिए क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Nani Confirms The Paradise Will Release Without A Trailer Refuses To Label It A Pan India
द पैराडाइज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के स्टार नानी अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म पर अपडेट देते हुए बताया है कि यह फिल्म बिना ट्रेलर के रिलीज होगी। हाल ही में एक प्रेस मीट में अभिनेता ने बताया कि हालांकि वह खुद एक अच्छा ट्रेलर रिलीज करना चाहते थे, मगर पूरी टीम ने मिलकर इसके खिलाफ फैसला किया। नानी ने फिल्म की कहानी के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन

'द पैराडाइज' के ट्रेलर को लेकर क्या बोले नानी?
शुक्रवार को हुई प्रेस मीट के दौरान 42 साल के अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'द पैराडाइज' का कोई ट्रेलर नहीं होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'भले ही मुझे यह पसंद नहीं है और मैं सच में एक अच्छा ट्रेलर बनाना चाहता हूं, मगर पूरी टीम ने मिलकर यह फैसला किया है।' बातचीत के आखिर में नानी ने फिर से कहा कि 'द पैराडाइज' सच में बिना ट्रेलर के ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nani Confirms The Paradise Will Release Without A Trailer Refuses To Label It A Pan India
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
पैन-इंडिया नहीं बनेगी फिल्म
नानी ने यह भी साफ किया कि मेकर्स 'द पैराडाइज' को पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर पेश नहीं करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म तेलुगु के अलावा कई भाषाओं में रिलीज होगी। नानी ने कहा, 'तेलुगु निश्चित रूप से हमारा मुख्य टारगेट है और मुझे उम्मीद है कि दूसरी भाषाओं के दर्शक भी 'द पैराडाइज' देखेंगे और उतना ही मजा लेंगे।'

'द पैराडाइज' का फाइनल कट भी लॉक कर दिया गया है और फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है। 

अनीत पड्डा: 'हुंकार' की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने शेयर की नई तस्वीरें, नए लुक पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

Nani Confirms The Paradise Will Release Without A Trailer Refuses To Label It A Pan India
द पैराडाइज Vs पेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani, alwaysramcharan
'द पैराडाइज' के बारे में जानकारी
  • 'द पैराडाइज' एक अपकमिंग तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 24 सितंबर को रिलीज होगी।
  • इसे श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है, जो 'दसरा' के बाद नानी के साथ फिर से काम कर रहे हैं। 
  • फिल्म में नानी लीड रोल में हैं और सोनाली कुलकर्णी व राघव जुयाल मुख्य कलाकारों में शामिल हैं।
  • जुयाल ने विक्रम मलिक का नेगेटिव रोल निभाया है। कीर्ति सुरेश भी 'येशनागुला' गाने में एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी। 
  • 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित यह फिल्म भेदभाव से जूझ रहे और नागरिकता के लिए लड़ रहे एक हाशिए पर पड़े समुदाय की कहानी है।
  • फिल्म को एसएलवी सिनेमाज के तहत सुधाकर चेरुकुरी ने प्रोड्यूस किया है।

कटरीना कैफ: अभिनेत्री के डांस को कोरियोग्राफर ने बताया था जीरो, फराह खान ने किया बचाव; जानिए पूरा मामला

View this post on Instagram

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed