अजित और विजय: 'ले मैन्स' को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम, आपस में भिड़े कलाकारों के फैंस; बोले- लड़ाई नहीं धोखा था
Ajith And Vijay: सीएम विजय और अजित कुमार फैंस तब हैरान हो गए जब पता चला कि अजित जिस रेस में हिस्सा लेने वाले हैं उसे विजय हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस मामले पर फैंस ने शानदार कमेंट किए हैं।
विस्तार
'ले मैन्स कप' के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स ने घोषणा की है कि विजय को अपकमिंग रेस में औपचारिक हरी झंडी दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लिखा, 'इस वीकेंड सिल्वरस्टोन में एक स्पेशल गेस्ट हरी झंडी दिखाएंगे! सी. जोसेफ विजय। भारतीय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय यूके में हमारे भारतीय ड्राइवरों का समर्थन करने और 44-कार ग्रिड के सामने आधिकारिक तौर पर सिलवरस्टोन की शुरुआत करने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे। हम इस शनिवार को रेसिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!'
अजित कुमार रेसिंग ने भी ट्रैक पर एक वीडियो पोस्ट करके पुष्टि की कि वह 'ले मैन्स' में हिस्सा लेंगे। उन्होंने लिखा, 'कारों के दहाड़ने से पहले, टीम सिल्वरस्टोन के हर इंच पर चलती है। ब्रेकिंग जोन को समझती है। यहीं से असल में रेस शुरू होती है।'
- सीएम के झंटी दिखाने वाली खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि अजित और विजय के बीच मानी जाने वाली प्रतिद्वंद्विता के कारण वे वर्षों से ऑनलाइन और ऑफलाइन लड़ते रहे हैं।
- एक फैन ने लिखा 'कभी नहीं सोचा था कि अजित और विजय के फैंस एक साथ आएंगे।'
- एक और यूजर ने लिखा, 'सिर्फ प्रतिद्वंदी ही इस मुलाकात की अहमियत जानते हैं। नफरत और लड़ाई-झगड़े के लगभग 3 दशक बीत चुके हैं। अब यह हमेशा के लिए आधिकारिक तौर पर खत्म होने जा रहा है।'
- इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'ढाई दशकों तक लड़ने वाले 'अनिल-आमाई' की दो पीढ़ियों को एहसास हुआ कि उनकी पूरी जिंदगी ही एक धोखा थी।'
- दूसरे ने लिखा, 'सोचिए अगर 2010 के दशक में किसी रैंडम 'अनिल' या 'आमाई' को यह दिखाया जाता।'
- 'अनिल' (गिलहरी) शब्द का इस्तेमाल विरोधी फैंस विजय के फैंस का मजाक उड़ाने के लिए करते हैं।
- इसी तरह, 'आमाई' (कछुआ) शब्द का इस्तेमाल विरोधी गुट अजित के फैंस के लिए करते हैं।
इस साल फरवरी में, अजित कुमार की पत्नी शालिनी ने दोनों कलाकारों के आपसी रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह एक अच्छा रिश्ता है, वे दोनों एक-दूसरे की सफलता और बाकी चीजों से बहुत खुश हैं। यह बहुत अच्छा है।'
अजित ने भी पहले के इंटरव्यूज में अपनी कथित विरोध के बारे में बात की थी और कहा था कि उन्होंने हमेशा विजय की भलाई ही चाही है।
Two generations of anil-aamais who fought for 2.5 decades realising their whole life was a scam https://t.co/W8FaavlTtN pic.twitter.com/8Ih8zhL9HB
— G σ ƙ υ ʅ▫️ (@PHanToM___PAiN_) September 10, 2026
Only the rivalry group knows the value of this meet, It's been almost 3 decades of the hate & war, its now officially gonna end for good
— Rick dalton (@itisrickdalton) September 11, 2026
COLDEST Collab on cards 🥶🤍#ThalapathyVijay #ThalaAjith pic.twitter.com/uIbTyuvZMX