फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: 15 करोड़ की ‘संजीवनी’, आमने सामने वेंकटेश और नवाज, खेल दिलचस्प होने वाला है...

Sun, 07 Jan 2024 10:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Jan 2024 10:00 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तेलुगु फिल्म ‘सैंधव’ में अपना कमाल दिखाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में उन्हें सुपरस्टार वेंकटेश के साथ स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा। 

 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to debut in Telugu movie Saindhav opposite Venkatesh Venky 75 petta rajinikanth
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-वेंकटेश, सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांच साल पहले थलाइवा के नाम से मशहूर अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘पेट्टा’ में अपनी खलनायकी से साउथ सिनेमा को चौंका चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तेलुगु फिल्म ‘सैंधव’ में अपना कमाल दिखाने की तैयारी में हैं। इस बार उनके सामने हैं तेलुगु सिनेमा के दमदार सितारे वेंकटेश और फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार ‘पेट्टा’ के सिंगाराम से भी ज्यादा खतरनाक है।

Nawazuddin Siddiqui to debut in Telugu movie Saindhav opposite Venkatesh Venky 75 petta rajinikanth
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ वर्षों में ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा’, ‘कांतरा’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को साउथ सिनेमा की तरफ आकर्षित किया है। इस नए साल में भी साउथ सिनेमा दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। ऐसी ही एक फिल्म है सुपरस्टार वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’। इन दिनों हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं के सिनेमा के बीच जो मेलजोल बढ़ रहा है, उसके चलते अब भारतीय सिनेमा के कलाकार भाषाओं की बंदिशों से दूर हो रहे हैं। बीती रात मुंबई में हुई ‘एनिमल’ की पार्टी में भी ये दीवारें फिर से धराशायी होती दिखीं जब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा खूब हिंदी में बतियाते दिखे।

Nawazuddin Siddiqui to debut in Telugu movie Saindhav opposite Venkatesh Venky 75 petta rajinikanth
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, साउथ के सुपरस्टार रहे वेंकटेश का तो हिंदी सिनेमा से बहुत पुराना नाता रहा है। के मुरली मनोहर राव निर्देशित फिल्म ‘अनाड़ी’ से साल 1993 में डेब्यू करने के बाद से ही वेंकटेश का अच्छा खासा फैन बेस हिंदी भाषी राज्यों में रहा है। अब उनकी 75वीं फिल्म ‘सैंधव’ को लेकर भी उत्तर भारत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वेंकटेश को बतौर लीड हीरो फिल्मों में काम करते हुए 38 साल हो रहे हैं। बाल कलाकार के रूप में तो वह इससे 15 साल और पहले फिल्मों मे नजर आ चुके हैं।

Ram Mandir: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, मिला निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to debut in Telugu movie Saindhav opposite Venkatesh Venky 75 petta rajinikanth
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताते हैं कि फिल्म ‘सैंधव’ की कहानी एक काल्पनिक शहर पर रची गई है। फिल्म के निर्देशक शैलेश कोलानू बताते हैं, “इस फिल्म में बहुत कुछ होता दिखेगा। कहानी में वेंकी सर के परिवार के अलावा माफिया, हथियारों का एक बड़ा समूह शामिल है। मैं चाहता था कि कहानी समुद्र तटीय शहर में घटित हो। एकमात्र समुद्र तटीय शहर जहां लोग तेलुगु बोलते हैं वह विजाग है, और अगर मैं शहर की ओर जाऊं तो वह काकीनाडा है। लेकिन अगर मैं कहूं कि यह घटनाएं विजाग और काकीनाडा में हो रही हैं तो लोग इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”

Abhay Deol: 'बड़े सपने देखने का साहस है बन टिक्की', जीनत अमान-शबाना आजमी के साथ सेट से तस्वीर साझा कर बोले अभय

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui to debut in Telugu movie Saindhav opposite Venkatesh Venky 75 petta rajinikanth
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, शैलेश अपनी बात को थोड़ा और रहस्यमयी बनाते हुए ये भी बताते हैं कि, “लेकिन अगर मैं कहता हूं कि कहानी मुंबई में हो रही है, तो मुझे एक डिस्क्लेमर लिखना पड़ता कि दर्शकों के समझने के लिए पात्र तेलुगु बोलेंगे। यह सब मुझे नहीं करना था। सिनेमा में बहुत ऐसे क्षण आए हैं जहां फिल्ममेकर्स ने काल्पनिक शहर बनाया है। मेरा ऐसा विश्वास था कि यही करना मेरे लिए बेहतर होगा इसलिए मैंने एक काल्पनिक शहर इस फिल्म की कहानी के लिए बनाया है।”

Masti 4: मस्ती की चौथी किस्त के लिए साथ आएंगे रितेश-आफताब और विवेक? जानें कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed