फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Masti 4 Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani come together for film Milap Zaveri will be director

Masti 4: मस्ती की चौथी किस्त के लिए साथ आएंगे रितेश-आफताब और विवेक? जानें कॉमेडी फ्रेंचाइजी पर बड़ा अपडेट

Sun, 07 Jan 2024 07:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

साल 2004 में आई कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' की चौथी किस्त पर चर्चा जोरों पर है। रिपोर्ट के अनुसार, 'मस्ती 4' में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी एक बार फिर स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Masti 4 Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani come together for film Milap Zaveri will be director
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता इंद्र कुमार ने साल 2004 में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ एक क्राइम कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' का निर्देशन किया। फिल्म को आलोचकों और बॉक्स ऑफिस दोनों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने एक फ्रेंचाइजी को जन्म दिया। इसमें एडल्ट कॉमेडी शैली में दो सीक्वल, 'ग्रैंड मस्ती' (2013) और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016) शामिल थे। हालांकि, तीसरी किस्त को उतनी सराहना नहीं मिली जितनी ओरिजनल फिल्म को मिली थी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ओरिजनल मस्ती के फ्लेवर के साथ वापसी करने पर विचार किया है।

विज्ञापन

'मस्ती 4' पर बड़ा अपडेट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने आगामी चौथी किस्त के लिए मुख्य अभिनेताओं रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी को बनाए रखने का फैसला किया है। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है, और जल्द ही बाकी कलाकारों का चयन भी कर लिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'मस्ती फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त में ओरिजनल फिल्म का फ्लेवर देखने को मिलेगा। फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है, और इसमें रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय होंगे। फिल्म की लीड अभिनेत्रियों का चुनाव अभी भी बाकी है।' 

विज्ञापन


B Praak Concert: इटावा में बी प्राक के कॉन्सर्ट में मची भगदड़, तोड़ी गईं कुर्सियां, बंद हुई परफॉर्मेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलाप जावेरी होंगे निर्देशक!

इंद्र ने अपने और अशोक ठकेरिया के होम प्रोडक्शन के तहत 'मस्ती 4' के निर्देशन का प्रभारी मिलाप जावेरी को बनाया है। 'मस्ती' फ्रेंचाइजी फिल्मों का मुख्य विषय वयस्क कॉमेडी रहा है। फिल्में तीन विवाहित दोस्तों पर आधारित हैं जिन्हें अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण हास्यास्पद परिणामों का सामना करना पड़ता है। जावेरी ने पहली दो 'मस्ती' फिल्मों के डायलॉग लिखे थे। इस बीच, आगामी चौथी किस्त 2024 की शुरुआत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Javed Akhtar: जावेद अख्तर की टिप्पणी पर भड़के एनिमल के निर्माता, बोले- अगर यह कोई महिला कहती तो लोग मनाते जश्न

सितारों का वर्कफ्रंट

इस बीच, विवेक, रितेश और आफताब अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। रितेश वर्तमान में अपने होम प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ 'विस्फोट' और 'हाउसफुल 5' सहित अपने आगामी अभिनय परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विवेक की नजर रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज पर है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आने वाले हैं। आफताब काफी समय से पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed