फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Reddy Vanga: अर्जुन रेड्डी के लिए विजय नहीं थे पहली पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

Sat, 06 Jan 2024 02:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Jan 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Revealed Pushpa the Rule Actor Allu Arjun was First Choice for Arjun Reddy
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। एनिमल के बाद इस समय वे निस्संदेह देश के सबसे प्रसिद्ध फिल्मकारों में  में से एक बन गए हैं। निर्देशक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 की फिल्म अर्जुन रेड्डी से की थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 


Randeep Hooda: वीर सावरकर की मुक्ति शताब्दी यात्रा में शामिल हुए रणदीप हुड्डा, लोगों से की यह खास अपील

Animal Director Sandeep Reddy Vanga Revealed Pushpa the Rule Actor Allu Arjun was First Choice for Arjun Reddy
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद विजय की लोकप्रियता में रातों रात इजाफा हो गया था। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद विजय नहीं कोई और एक्टर था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान संदीप ने इस राज से पर्दा उठाया है। निर्देशक ने खुलासा किया कि इस किरदार के लिए उनकी पहली पसंद वास्तव में विजय देवरकोंडा नहीं, बल्कि अल्लू अर्जुन थे।

Animal Director Sandeep Reddy Vanga Revealed Pushpa the Rule Actor Allu Arjun was First Choice for Arjun Reddy
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप ने बताया कि उनकी 2011 में अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म बनाने की योजना थी और उन्होंने उन्हें एक स्क्रिप्ट भी सुनाई थी। हालांकि, कहानी नहीं बन पाई। बाद में, उन्होंने अर्जुन रेड्डी की स्क्रिप्ट के साथ अभिनेता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे उन तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें विजय से उनके एक दोस्त ने मिलवाया था, लेकिन तब तक यह स्क्रिप्ट कई अभिनेताओं और निर्माताओं के पास जाकर वापस आ चुकी थी। निर्देशक ने बताया कि कुछ हफ्तों में उन्होंने विजय को कहानी सुनाई और उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Revealed Pushpa the Rule Actor Allu Arjun was First Choice for Arjun Reddy
अर्जुन रेड्डी फिल्म - फोटो : insta

संदीप ने यह भी खुलासा किया कि वह अल्लू को निर्देशित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिल्मकार ने कहा कि किसी के भी साथ काम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक आपसी सम्मान होता है और यह काम को काफी आसान बना देता है। अर्जुन रेड्डी 2017 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिससे संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में मुख्य अभिनेता के अलावा शालिनी पांडे, राहुल रामकृष्ण, कंचना, कमल कामराजू और कई अन्य प्रमुख भूमिकाओं में थे।

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga Revealed Pushpa the Rule Actor Allu Arjun was First Choice for Arjun Reddy
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में संदीप अपनी फिल्म एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बहुप्रतीक्षित सीक्वल पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
OMG: मुंबई सेंसर बोर्ड का खलबली मचाने वाला कारनामा, अभिनेताओं के चेहरे नेताओं जैसे दिखे तो रिजेक्ट कर दी फिल्म
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed