रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फैंस समेत कई दिग्गज हस्तियां इसकी जमकर तारीफ कर रही हैं।
Jailer: हर तरफ चल रहा रजनीकांत का जादू, एमके स्टालिन के बाद अब पिनाराई विजयन ने देखी 'जेलर'
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सुपरस्टार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म देख ली है।
Jasmin Bhasin: एक घंटे तक एयरपोर्ट बस में बंद रहीं जैस्मिन भसीन, एयरलाइंस पर गुस्सा जाहिर कर सुनाई आपबीती
हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री को एक मल्टीप्लेक्स में देखा गया। यहां वह अपने परिवार के साथ रजनीकांत की फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। बता दें कि पिनाराई विजयन से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी जेलर देख चुके हैं।
Shraddha Kapoor: कंगना रणौत-आलिया भट्ट से प्रभावित हैं श्रद्धा कपूर, तारीफ करते हुए दे दिया यह बयान
'जेलर' की बात करें तो फिल्म में सुपरस्टार ने एक पुलिस अधिकारी के पिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा, प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को विस्तारित कैमियो भी है।
CBFC: कोरोना वर्ष में सीबीएफसी प्रमाणन में आई थी बड़ी गिरावट, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी जानकारी
गौरतलब है कि जेलर की दीवानगी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रही है। हाल ही में जापान का एक कपल रजनीकांत की इस फिल्म को पहले दिन देखने के लिए अपने देश से चेन्नई पहुंचा था। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर छा गए थे। एएनआई से बातचीत में कपल ने बताया था कि उन्हें यह फिल्म पसंद आई है।
Amitabh Bachchan: 'बिग बॉस 3' को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी यह शर्त, पूनम ढिल्लो ने किया खुलासा