फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CBFC certification dipped in Covid year Information and Broadcasting Ministry told a Parliamentary panel

CBFC: कोरोना वर्ष में सीबीएफसी प्रमाणन में आई थी बड़ी गिरावट, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी जानकारी

Sun, 13 Aug 2023 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 वाले वर्ष में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने प्रमाणन के लिए प्रस्तुत कुल 8,299 फिल्मों में से 17.77 प्रतिशत में संशोधन या कटौती की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
CBFC certification dipped in Covid year Information and Broadcasting Ministry told a Parliamentary panel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में एक संसदीय समिति को बताया कि फिल्म प्रमाणन 2020-21 में यानी कि कोविड-19 महामारी वाले वर्ष में घटकर 8,299 फिल्में रह गया था। जबकि, पैनडैमिक से पहले के वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 22,570 के उच्चतम स्तर पर था। 

विज्ञापन

Bollywood: महबूब से शादी रचाने के लिए इन अभिनेत्रियों ने बदला मजहब, इस्लाम अपनाकर मुकम्मल की मोहब्बत

विज्ञापन

हर साल इतनी फिल्मों का होता है प्रमाणन

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 वाले वर्ष में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने प्रमाणन के लिए प्रस्तुत कुल 8,299 फिल्मों में से 17.77 प्रतिशत में संशोधन या कटौती की सिफारिश की थी। मंत्रालय ने संसदीय स्थायी समिति को बताया कि सीबीएफसी हर साल फुल लेंथ भारतीय फिल्में, भारतीय लघु फिल्में, विदेशी फिल्में और विदेशी लघु फिल्में जैसी विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों के लिए लगभग 20,000 प्रमाणपत्र जारी करता है। .

विज्ञापन

रिपोर्ट में कई बड़ी जानकारी आई सामने

समिति को दी गई जानकारी के अनुसार 2018-19 में कुल 22,570 फिल्में, 2019-20 में 20,593, 2020-21 में 8,299 और 2021-22 में 12,719 फिल्में प्रमाणित की गईं। वहीं, 2022-23 में सीबीएफसी ने 18,070 फिल्मों को प्रमाणित किया था, जिससे पता चलता है कि फिल्म उद्योग कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने की राह पर है। समिति ने हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश की गई रिपोर्ट में कहा, "सीबीएफसी से प्रमाणन चाहने वाली फिल्मों की संख्या में गिरावट का कारण बताते हुए मंत्रालय ने कहा है कि यह कोविड-19 महामारी के कारण हुआ।"

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 में सीबीएफसी प्रमाणन प्राप्त करने वाली 20,593 फिल्मों में से बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को 'यू', 'यूए' या 'ए' जैसे कोई भी प्रमाण पत्र देने से पहले 2,785 या 13.52 प्रतिशत फिल्मों में संशोधन या कटौती करने का निर्देश दिया। कट्स अपनाने के बाद सीबीएफसी प्रमाणन प्राप्त करने वाली फिल्मों की संख्या 2020-21 में बोर्ड द्वारा प्रमाणित कुल 8,299 फिल्मों में से 1,475 या 17.77 प्रतिशत थी।

2022-23 के आंकड़े भी आए सामने

इसके अलावा 2021-22 में सीबीएफसी ने फिल्म निर्माताओं को 1,911 फिल्मों या बोर्ड द्वारा प्रमाणित 12,719 फिल्मों में से 15.02 प्रतिशत में संशोधन या कटौती करने के लिए कहा। 2022-23 में मंत्रालय ने एक अप्रैल से 30 सितंबर 2022 के बीच सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित फिल्मों का विवरण भी समिति को सौंपा। 2022-23 में 30 सितंबर, 2022 तक प्रमाणित 9,484 फिल्मों में से 1,056 फिल्मों या 11.13 प्रतिशत में संशोधन या कटौती करने के लिए कहा गया था।
Bigg Boss Ott 2: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी ने मनीषा रानी को दिया काम, खबर सुन घरवालों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed