फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release

रणबाली टीजर: अंग्रेजों से बदला लेते दिखे विजय देवरकोंडा, ‘द ममी’ फेम अभिनेता ने डराया; मिली रश्मिका की भी झलक

Wed, 09 Sep 2026 04:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Sep 2026 04:10 PM IST
सार

Ranabaali Teaser Release: अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। जानिए इसके टीजर में क्या खास है?
 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ के बेहतरीन अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा 'रणबाली' के मुख्य किरदार में हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी 'जयम्मा' के किरदार में हैं। यह फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
लगभग ढाई मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर अत्याचार होता है। उसी दौर में एक योद्धा जन्म लेता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार के परशान होकर हथियार उठा लेता है। 'रणबाली' के किरदार में विजय देवरकोंडा अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
‘द ममी’ फेम अभिनेता की मिली झलक
टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में दिखे हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए हैं। वह कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं। 
इसके अलावा इसमें रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी है। वहीं अंग्रेज अफसर के किरदार में ‘द ममी’ फेम इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू बेहद डरावने नजर आए हैं।
विज्ञापन

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'रणबाली'?
  • विजय देवरकोंडा की इस बिग-बजट फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में नया पोस्टर जारी किया था। इसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया था।
  • ‘रणबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
  • 'रणबाली' की कहानी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है।
  • ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए दशहरे के खास और शुभ मौके को चुना है।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
कौन है निर्देशक?
राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' दर्शकों को एक दमदार और रोमांचक कहानी के साथ बीते दौर में ले जाने वाली है। नए टीजर में फिल्म की झलक काफी इंटेंस नजर आ रही है। टीजर में विजय देवरकोंडा एक रफ और खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna starrer Ranabaali Teaser Release
रणबाली - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed