'कल्कि 2898 एडी' का डंका देश के साथ विदेश में भी बज रहा है। फिल्म को दुनिया के हर कोने से प्यार मिल रहा है। 27 जून को रिलीज हुई यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। वैश्विक स्तर पर फिल्म 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। छप्परफाड़ कमाई करते हुए यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही है।
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास और दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अभिनीत इस फिल्म ने चौथे दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 500 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गई है। कल्कि 2898 AD के निर्माताओं ने रविवार रात को एक्स पर इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी। कलेक्शन के आंकड़े वैश्विक स्तर के हैं।
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कमाई के साथ कल्कि 2898 एडी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है। इससे पहले बाहुबली द कन्क्लूजन, आरआरआर, सालार पार्ट 1 और बाहुबली द बिगिनिंग यह कारनामा कर चुकी है। इस लिस्ट में प्रभास की कुल चार फिल्में शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले हफ्ते में प्रभास की यह फिल्म 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। यह फिल्म 1500 करोड़ के क्लब में जगह बना पाएगी या नहीं, यह सोमवार के कलेक्शन पर निर्भर करेगा।
4 of 5
‘कल्कि 2898 एडी’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, उत्तरी अमेरिका के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार इस क्षेत्र में फिल्म ने एक करोड़ डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में आठवें पायदान पर पहुंच गई है।
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : ट्विटर
इससे आगे की अब केवल बाहुबली 2, पठान, आरआरआर, जवान, एनिमल, दंगल और पद्मावत है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल्कि 2898 AD अपने लाइफटाइम कलेक्शन तक इस क्षेत्र में शीर्ष तीन में जगह बनाने में कामयाब रहेगी। इसका पूरा दारोमदार फिल्म के हिंदी संस्करण पर है।
Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पायल मलिक बाहर, यूजर्स बोले- गलत हुआ, उसी के लिए तो शो देख रहे थे