{"_id":"66821d869d728c30e40e96bd","slug":"payal-malik-out-of-bigg-boss-ott-3-users-said-it-was-wrong-we-were-watching-the-show-only-for-her-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पायल मलिक बाहर, यूजर्स बोले- गलत हुआ, उसी के लिए तो शो देख रहे थे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पायल मलिक बाहर, यूजर्स बोले- गलत हुआ, उसी के लिए तो शो देख रहे थे
Mon, 01 Jul 2024 08:37 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:37 AM IST
सार
रविवार को हुए एविक्शन एपिसोड में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की प्रतिभागी और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक बिग बॉस से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
अरमान मलिक और पायल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
विस्तार
21 जून से शुरू हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अब प्रतिभागियों का शो से बाहर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शो की चर्चित प्रतिभागी और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं और इस तरह वो शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं।
विज्ञापन
साई केतन राव ने अरमान मलिक और दीपक चौरसिया को बचाया
रविवार को जब एविक्शन एपिसोड शुरू हुआ तो बिग बॉस के 15 घरवालों ने सात प्रतिभागियों को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया। वहीं, सात में से दो लोगों को साई केतन राव ने सुरक्षित कर लिया था। इन दो प्रतिभागियों में अरमान मलिक और दीपक चौरसिया शामिल थे। इसके बाद पायल मलिक के घर से बाहर होने का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन
पायल के बाहर होते ही लोगों को याद आई पुरानी बात
पायल मलिक के बाहर होते ही दर्शकों के बीच एक पुरानी बात का ज्रिक होने लगा है। दरअसल, अरमान मलिक और पायल मलिक ने कहा था कि वे दोनों चाहते हैं कि कृतिका बिग बॉस की विजेता बने। वहीं, अरमान ने कहा था कि वो दोनों पत्नियों को फाइनल में ले जाना चाहते हैं। बता दें कि कृतिका, अरमान मलिक की दूसरी बीवी हैं और अरमान और पायल ने अनिल कपूर के साथ शो की शुरूआत में ऐसा कहा था।
विज्ञापन
Inside Out 2: इनसाइड आउट 2 का धमाल जारी, सबसे तेज 100 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा बिग बॉस आपने गलत किया
पायल के बाहर होने से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यार, लेकिन पायल ये डिजर्व नहीं करती। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि प्लीज पायल को वापस ले आओ। एक और यूजर ने लिखा कि मैं सिर्फ पायल के लिए ही देखती हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिग बॉस आपने गलत किया। पायल अच्छा खेल रही थी। उसके लिए तो बिग बॉस देख रहे थे।
36 Ghante: ब्लॉकबस्टर फिल्म '36 घंटे' की है गोल्डन जुबली, राज कुमार-माला सिन्हा की अद्भुत थ्रिलर सस्पेंस कहानी