साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं दुनिया भर में उनकी तगड़ी फैंस फॉलोविंग है। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। फिल्म 'आरआरआर' के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता और फिल्म के सितारों को विदेश में भी प्रसिद्धि मिली। आज जूनियर एनटीआर बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। जूनियर एनटीआर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में....
JR NTR: बेहद आलीशान जीवन जीते हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नन्दमुर्ती तारक रामा राव है। अभिनेता का जन्म 20 मई 1983 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था। तेलुगू सिनेमा में एनटीआर को यंग टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। इनके पिता नंदमुरी हरिकृष्णा जाने माने निर्माता, अभिनेता और मेंबर ऑफ पल्यामेन्ट थे। आज एनटीआर भले ही सफलता के शिखर पर हो, लेकिन यह मुकाम उन्होंने काफी संघर्षों के बाद हासिल किया है। इसके लिए उन्होंने बचपन से ही मेहनत शुरू कर दी थी।
Sameer Wankhede: 'प्लीज उसे जेल में ना...', आर्यन खान मामले में बड़ा खुलासा, वानखेड़े और SRK की चैट आई सामने
जूनियर एनटीआर ने महज आठ साल की उम्र में फिल्म 'ब्रह्मर्षि विश्वमित्रा' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। जूनियर एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड जीते हैं। करोड़ों लोगों के दिन में बसने वाले एनटीआर एक आलीशान जीवन जीते हैं। उनके पास हैदराबाद के प्राइम लोकेशन में लग्जरी बंगला है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर
जूनियर एनटीआर अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित लग्जरी घर में रहते हैं। इस घर में हर सुविधा मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर करीब 550 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा अभिनेता के पास बेंगलुरु और कर्नाटक में भी लग्जरी घर हैं।
Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप
जूनियर एनटीआर के पास लग्जरी गाड़ियों का एक अच्छा खासा कलेक्शन है। रोल्स रेंज रोवर जैसी गाड़ियां उनकी गैराज में खड़ी रहती हैं। एनटीआर का लकी नंबर नौ है। वह अपनी सभी गाड़ियों में नौ नंबर वाली नंबर प्लेट इस्तेमाल करते हैं। जूनियर एनटीआर अपनी कार बीएमडब्ल्यू के पंजीकरण के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख की बोली भी लगा चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने काफी चर्चा भी बटोरी थी। जूनियर एनटीआर साउथ के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों ने से लाखों की कमाई करते हैं।
Panne Aka Pages Trailer Out: राम अल्लादी की 'पेज' का ट्रेलर आया सामने, अगस्त में छह भाषाओं में होगी रिलीज