फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Wankhede: 'प्लीज उसे जेल में न रखें, रहमदिली बरतें...', वानखेड़े और SRK की वायरल चैट की 10 बड़ी बातें

Fri, 19 May 2023 04:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 19 May 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
whatsapp chat between Sameer Wankhede and shahrukh khan see the conversation in aryan khan drug case
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चल रहे विवाद में हर बार नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों समीर वानखेड़े को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसमें वह शामिल नहीं हुए थे। अब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच हुई चैट वायरल हो रही है। यह चैट आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान का है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कहते हैं कि वो पिता की हैसियत से बात कर रहे हैं। उन्होंने समीर वानखेड़े से गुजारिश की कि मेरे बेटे आर्यन को जेल में ना रखा जाए। जेल में रखने से वो टूट जाएगा। शाहरुख इस चैट में कानून के तहत पूरा सहयोग करने की बात कर रहे हैं। 
whatsapp chat between Sameer Wankhede and shahrukh khan see the conversation in aryan khan drug case
आर्यन खान, समीर वानखेड़े - फोटो : Social media

दरअसल, एनसीबी के पूर्व मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान वानखेड़े ने अपने और शाहरुख खान के बीच आर्यन मामले पर हुई पूरी बातचीत चैट अटैच की है।  समीर वानखेड़े ने एक वाट्सअप चैट जारी कर यह दावा किया है कि आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे कई बार बातचीत की थी। समीर वानखेड़े ने कहा है कि शाहरुख खान उनसे आर्यन खान को छुड़ाने के लिए बार-बार विनती कर रहे थे।

whatsapp chat between Sameer Wankhede and shahrukh khan see the conversation in aryan khan drug case
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

वायरल चैट में शाहरुख खान नाम से सेव नंबर से लिखा गया है, 'आपके विचारों और निजी राय के लिए शुक्रिया। मैं सुनिश्चित करूंगा कि वह (आर्यन) ऐसा इंसान बने, जिस पर आपको और मुझे, दोनों को गर्व हो। सही मायनों में कहें तो यह घटना उसकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित होगी। इस देश को आगे ले जाने के लिए ईमानदार और मेहनती युवाओं की जरूरत है। मैंने और आपने अपना योगदान दिया है और अब अगली पीढ़ी को इसका अनुसरण करने की जरूरत है। उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना हमारे हाथ में है। इसके जवाब में लिखा गया,'शुभकामनाएं डियर।' इस पर शाहरुख लिखते हैं, 'शुक्रिया। आप अच्छे इंसान हैं। मेरी गुजारिश है कि आज उसके लिए रहमदिली रखें। लव एसआरके।'

इसे भी पढ़ें- Sameer Wankhede: समीर का दावा, बॉलीवुड सितारे बन रहे रेव पार्टियों के ब्रांड एंबेसेडर, बढ़ा रहे ड्रग्स व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
whatsapp chat between Sameer Wankhede and shahrukh khan see the conversation in aryan khan drug case
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान आगे लिखते हैं, 'मेरी आपसे गुजारिश है, प्लीज उसे जेल में ना रखें। वह बतौर इंसान टूट जाएगा। अपना स्वार्थ रखने वाले कुछ लोगों की वजह से उसकी आत्मा खत्म हो जाएगी। आपने वादा किया था कि आप मेरे बच्चे को सुधारेंगे और उसे ऐसी जगह पर नहीं रखेंगे, जहां से वह पूरी तरह टूटकर और बिखरकर बाहर आए। इसमें उसकी गलती नहीं है। कुछ स्वार्थी लोगों के लिए आप उसे इस सब से गुजारने को क्यों कहेंगे। 

विज्ञापन
whatsapp chat between Sameer Wankhede and shahrukh khan see the conversation in aryan khan drug case
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

चैट में शाहरुख ने आगे लिखा, 'मैं वादा करता हूं मैं उन लोगों के पास जाऊंगा और उनसे यह गुजारिश करूंगा कि वे आपके सामने अब कुछ नहीं बोलें। मुझमें जितनी शक्ति है, उसका पूरी तरह इस्तेमाल कर मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि वे बात सुनें और आपसे जो कुछ कहा गया है, उसे वापस लें। मैं वादा करता हूं कि मैं सब कुछ करूंगा और उन्हें रोकने के लिए अगर गिड़गिड़ाना भी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। आप भी दिल से यह बात जानते हैं कि उसके लिए यह सब बहुत तल्ख हो गया है। प्लीज, प्लीज, मैं बतौर पिता आपसे गुजारिश कर रहा हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed