फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana father and famous Astrologer P Khurana dies

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर

Fri, 19 May 2023 03:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 May 2023 03:55 PM IST
सार

पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana father and famous Astrologer P Khurana dies
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलावा अपने समाज कल्याण के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों वह अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे थे, लेकिन अभिनेता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है और उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सामने आई खबरों के मुताबिक उनके पिता पी खुराना अब इस दुनिया में नहीं रहें। तो चलिए जानते आखिर पूरी खबर क्या है।

विज्ञापन


नहीं रहे आयुष्मान के पिता  पी खुराना 
आयुष्मान के पिता  पी खुराना मशहूर एस्ट्रोलॉजर थे।  एस्ट्रोलॉजी की दुनिया में आयुष्मान के पिता का खूब नाम था। खबरों की मानें तो पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें  पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से वह दो दिन पहले से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पी खुराना का आज शाम को करीब साढ़े पांच बजे मनीमाजरा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा और यही पर उनके अंतिम दर्शन भी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि आयुष्मान के पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मगर आज सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी और डॉक्टर्स की टीम द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Panne Aka Pages Trailer Out: राम अल्लादी की 'पेज' का ट्रेलर आया सामने, अगस्त में छह भाषाओं में होगी रिलीज

शाम को होगा अंतिम संस्कार
आयुष्मान अपने पिता के बेहद करीब रहे हैं और उनके पिता का यूं चले जाना उनको एक बड़ा सदमा दे गया है। आयुष्मान के साथ उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आयुष्मान के पिता उन्हें एक ऐसे वक्त पर छोड़ गए जब अभिनेता को पंजाब यूनिवर्सिटी में उपराष्ट्रपति के जरिए सम्मानित किया जाना था। यह हर बेटे के लिए बेहद खास समय होता है, जब वह अपने पिता को गौरवान्वित महसूस कराता है, लेकिन अफसोस कि आयुष्मान की यह उपलब्धि देखने के लिए उनके पिता मौजूद नहीं रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed