Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप
मॉडल मुनमुन धमेचा ने एक्स-एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फेम पाने के लिए उन्हें फंसाया था। मुनमुन धमेचा के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुनमुन धमेचा के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि उनकी क्लाइंट को ड्रग मामले में फंसाने से पहले बताया गया था कि उन्हें थोड़ी देर में छोड़ दिया जाएगा लेकिन उसका उल्टा ही हुआ। उन्हें बैठा लिया गया और जो लोग वाकई रेड में पकड़े गए थे उन्हें इग्नोर कर दिया गया क्योंकि वो नामी लोग नहीं थे।
मुनमुन धमेचा के वकील ने आगे बातचीत में बताया की, 'जब मुनमुन को एनसीबी के ऑफिस ले जाया गया तो उससे समीर वानखेड़े ने कहा था कि उसके खिलाफ कोई केस नहीं है लेकिन जैसे की उन्हें पता चला कि वो मॉडल है, उसे हिरासत में ले लिया गया। मुझे नहीं पता कि एनसीबी मुनमुन को हिरासत में लेने के लिए इतनी दिलचस्पी क्यों लेने लगी जबकि कुछ लोगों को वहीं छोड़ दिया गया, जो पकड़े गए थे। वानखेड़े ने कुछ लोगों को पकड़ा और बाकियों को जाने दिया गया।'
यह भी पढ़ें: राम अल्लादी की 'पेज' का ट्रेलर आया सामने, अगस्त में छह भाषाओं में होगी रिलीज