फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: RC 16 के सेट पर जान्हवी कपूर को मिला सरप्राइज, राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया है स्पेशल गिफ्ट

Thu, 20 Mar 2025 10:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 20 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

Janhvi Kapoor RC 16: साउथ अभिनेता राम चरण, गेम चेंजर की रिलीज के बाद अब अपनी नई फिल्म आरसी 16 के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना ने जान्हवी से खास मुलाकात की और उन्हें एक सरप्राइट गिफ्ट भी दिया।
 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor receives a Surprise special gift from Ram Charan wife Upasana on RC 16 set
राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया जान्हवी को खास गिफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, upasanakaminenikonidela
राम चरण इन दिनों अपनी आगामी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म "आरसी 16" की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री  जान्हवी कपूर मख्य भूमिका में नजर आएंगी। गेम चेंजर के बाद राम के फैंस को उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना ने जान्हवी से मुलाकात की और उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।
Janhvi Kapoor receives a Surprise special gift from Ram Charan wife Upasana on RC 16 set
आरसी 16 की शूटिंग कर रही हैं जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म RC16 की शूटिंग लगातार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जान्हवी कपूर से मुलाकात की और उन्हें खास सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। 
 
Janhvi Kapoor receives a Surprise special gift from Ram Charan wife Upasana on RC 16 set
आरसी 16 में नजर आएगी राम चरण-जान्हवी कपूर की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
123 तेलुगु की खबर के मुताबिक, आरसी 16 की शूटिंग के दौरान राम की पत्नी उपासना, जान्हवी से मिली और उन्हें एक खास तोहफा दिया, जिसका नाम "अथम्मा किचन" है। यह राम चरण की मां सुरेखा कोनिडेला के बनाए खास व्यंजनों का कलेक्शन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor receives a Surprise special gift from Ram Charan wife Upasana on RC 16 set
आरसी 16 के सेट पर उपासना ने दिया जान्हवी को गिफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जानकारी के अनुसार, "आरसी 16" की टीम दिल्ली में एक बड़ा शूटिंग शेड्यूल करने वाली है। इसमें जामा मस्जिद और दूसरी अहम जगहों पर सीन फिल्माए जाएंगे। शूटिंग की और डिटेल्स जल्द सामने आएंगी।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप
 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor receives a Surprise special gift from Ram Charan wife Upasana on RC 16 set
फैंस को है आरसी 16 की रिलीज का इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
आरसी 16 को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स पेश कर रहे हैं। फिल्म के गाने मशहूर संगीतकार एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, इसमें 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को वृद्धि सिनेमाज के वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed