{"_id":"67db919409c31c20640c40e0","slug":"thandel-actor-naga-chaitanya-signs-his-25th-project-film-with-debut-director-kishore-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म
Thu, 20 Mar 2025 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:36 AM IST
सार
Naga Chaitanya 25th Film: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म तंडेल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के बाद वह कथित तौर पर कार्तिक वर्मा दंडु की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बाद नागा ने अपनी 25वीं फिल्म भी साइन कर ली है।
विज्ञापन
जल्द ही अपनी 25वीं फिल्म साइन करेंगे नागा चैतन्य?
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
नागा चैतन्य ने फिल्म तंडेल में अपने शानदार अभिनय से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म उनके करियर की 100 करोड़ रुपये कमाने वाली हिट फिल्म रही और इस फिल्म से उनके फिल्मी करियर को एक नई दिशा भी मिली। कथित तौर पर नागा जल्द ही डेब्यू डाइरेक्टर किशोर के साथ अपनी 25वीं फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
नागा की फिल्म NC24
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
इन दिनों नागा साउथ निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडु के साथ अपनी अगली फिल्म NC24 की शूटिंग में व्यस्त हैं। 123 डॉट कॉम के अनुसार, नागा जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के खत्म होते ही अपने 25वें प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। नागा चैतन्य ने नए डायरेक्टर किशोर के साथ यह फिल्म साइन की है।
नागा की 25वीं फिल्म के डाइरेक्टर होंगे किशोर?
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
जानकारी के अनुसार, डेब्यू डाइरेक्टर किशोर की फिल्म में नागा चैतन्य को कहानी सुनते ही अपना किरदार बेहद पसंद आया और उन्होंने उनकी फिल्म करने के लिए तुरंत हामी भर दी है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हो सकता है की नागा आने वाले दिनों में इस फिल्म की घोषणा भी कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागा की फिल्म तंडेल रही हिट
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
नागा चैतन्य और साईं पल्लवी की हिट फिल्म 'तंडेल' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, 'तंडेल' 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में रिलीज की जा चुकी है। इसकी घोषणा करते हुए ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स ने लिखा था, ''सरहदों के पार का सफर, हदों से परे की कहानी। तंडेल को 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें।''
विज्ञापन
ओटीटी पर भी उपलब्ध है तंडेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
तंडेल फिल्म श्रीकाकुलम के मछुआरों से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जो अनजाने में पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चले गए थे। 'तंडेल' का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। इसकी पटकथा उन्होंने ही लिखी है और कहानी कार्तिक थीडा की है। नागा चैतन्य ने फिल्म में राजू का किरदार निभाया है और फिल्म की अभिनेत्री साई पल्लवी ने सत्या की भूमिका से सभी का दिल जीता लिया है।
यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप
यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप