जगपति बाबू का असली नाम जगपति राव है। वह हर साल 12 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं। चरित्र अभिनेता से लेकर खतरनाक विलेन तक, अपने अभिनय से उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। जगपति बाबू के जन्मदिन पर हम कुछ ऐसे दमदार और प्रभावशाली किरदार पर नजर डालेंगे, जिन्हें उन्होंने शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया है।
Uorfi Javed: 'मुझे नहीं लगता इसके लिए उन्हें जेल होनी चाहिए', विवाद के बीच समय रैना के बचाव में आईं उर्फी
लेजेंड
जगपति बाबू ने पहली बार इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण भी थे। कहा जाता है कि इस फिल्म ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जगपति बाबू ने स्थानीय डॉन जितेंद्र का किरदार निभाया, जो स्थानीय जमींदार के परिवार से बदला लेना चाहता है। जितेंद्र के रूप में उन्होंने भयानक और प्रभावशाली अभिनय से लोगों के मन में सिहरन पैदा कर दी थी।
Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, कहा- उसे माफ कर दो
3 of 6
नान्नाकु प्रेमथो
- फोटो : यूट्यूब
नान्नाकु प्रेमथो
इस फिल्म में जगपति बाबू ने लंदन में रहने वाले एक चालाक व्यवसायी का किरदार निभाया। फिल्म मे जूनियर एनटीआर और जगपति बाबू के बीच की संवाद अदायगी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में एक दृश्य है में जूनियर एनटीआर, जगपति के सिस्टम को हैक करते हैं। यह सीन दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था।
4 of 6
रंगस्थलम
- फोटो : यूट्यूब
रंगस्थलम
इस फिल्म में जगपति बाबू का नकारात्मक किरदार किसी भी फिल्म के सबसे खतरनाक खलनायकों में से एक था। राम चरण की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उन्होंने एक घमंडी और अहंकारी खलनायक की भूमिका निभाई, जो सत्ता और नियंत्रण के लिए कुछ भी कर सकता है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था।
5 of 6
अरविन्द समिता वीरा राघव
- फोटो : यूट्यूब
अरविन्द समिता वीरा राघव
जगपति बाबू ने इस फिल्म में एक खतरनाक और बुरे व्यक्ति का किरदार निभाया था। उनका अभिनय इस भूमिका में पूरी तरह से उत्कृष्ट था। उनका किरदार बसी रेड्डी दर्शकों को मानसिक रोगी की वास्तविक छवि का अहसास कराने में कामयाब रहा था। फिल्म में जूनियर एनटीआर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में थे। इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था।