फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Urges People To Forgive Ranveer Allahbadia after his apologies

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, कहा- उसे माफ कर दो

Tue, 11 Feb 2025 12:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: अभिनेत्री राखी सावंत रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में सामने आई हैं और उन्होंने रणवीर को माफ करने की अपील की है। अभिनेत्री भी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हिस्सा बन चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Urges People To Forgive Ranveer Allahbadia after his apologies
राखी सावंत और रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री राखी सावंत रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में सामने आई हैं। रणवीर ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश भर में उनका विरोध हो रहा है। राखी सावंत भी समय रैना के इस शो में पहले आ चुकी हैं। कड़े विरोध के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने बयान के लिए माफी भी मांगी। अब राखी सावंत ने रणवीर को माफ करने की अपील की है। 

विज्ञापन


राखी ने कहा- उसे माफ कर दो
राखी सावंत भी समय रैना के इस शो में बतौर जज हिस्सा ले चुकी हैं। अब रणवीर के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राखी ने पोस्ट करते हुए कहा, "उसे माफ कर दो यार। यह ठीक है, कभी-कभी ऐसा होता है। उसे माफ कर दो। मुझे पता है कि उसने गलत किया, लेकिन उसे माफ कर दो।"

विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगेगा बैन, AICWA ने कहा- कानूनी कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी सार्वजनिक माफी
भारी विरोध और आलोचना का सामना करने के बाद रणवीर ने सोमवार को अपनी टिप्पणी की पूरी जिम्मेदारी ली और माफी मांगी। रणवीर ने कहा, "मेरी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि यह मजेदार भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है, मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं। आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं इस तरह से प्लेटफॉर्म का उपयोग करना चाहता हूं और जाहिर है कि मैं इसका उपयोग इस तरह से नहीं करने जा रहा हूं। मैं जो कुछ भी हुआ उसके पीछे कोई सफाई या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। बस माफी मांग रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से मेरी निर्णय लेने की क्षमता में कमी थी। यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, "पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले। अंत में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मुझे खेद है। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे एक इंसान के तौर पर माफ कर देंगे।"


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो, नोटिस मिलने के बाद एक्शन

क्या है पूरा मामला
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं और उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed