सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की नई फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि उन्हें विकास बहल की भविष्य की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म मिल गई है, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन भी हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले बताया गया था कि सिद्धांत एक हाई-कॉन्सेप्ट कॉमिक कैपर के लिए बातचीत कर रहे हैं और इसमें श्रीलीला और नोरा फतेही भी हो सकती हैं वहीं, अब अभिनेता की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।
Siddhant-Disha: हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 02 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
Siddhant-Disha: सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी कथित तौर पर एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन