अभिनेता श्रेयस तलपड़े के लिए बीता कुछ महीने काफी मुश्किल भरा रहा। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों दिल जीतने वाले श्रेयस को 14 दिसंबर 2024 को दिल का दौरा पड़ा था, इस दौरान वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। हालांकि, सही समय पर इलाज मिलने से उनकी सेहत में सुधार हुआ और फिर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल, श्रेयस की हालत स्वस्थ है और अब वे काम पर लौट चुके हैं। इस बीच एक साक्षात्कार में श्रेयस ने अपने इस मुश्किल घड़ी के बारे में बात की और अपने फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया।
Shreyas Talpade: हार्ट अटैक के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पर लौटे श्रेयस, बोले- ऐसा करना बहुत मुश्किल
वहीं, श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने एक साक्षात्कार में उन लोगों के बारे में जिक्र किया, जिन्होंने अभिनेता की तबीयत खराब होने पर हमेशा उनका साथ दिया। दीप्ति ने बताया कि श्रेयस को हार्ट अटैक की खबर सामने आने के बाद निर्देशक अहमद खान और उनकी पत्नी देर रात अस्पताल पहुंचे। वहीं, अक्षय कुमार ने उनसे लगातार श्रेयस का हालचाल लिया।
Ruchi Narain: ‘कर्मा कॉलिंग’ की कामयाबी का जश्न, निर्देशक रुचि नारायण ने दी शानदार ‘सनडाउनर’ पार्टी
इस दौरान दीप्ति ने बताया, अक्षय ने सुबह मुझे फोन किया और कहा कि बस मुझे दो मिनट के लिए उससे मिलने दीजिए। मैं बस उसे देखना चाहता हूं और मैंने उनसे कहा कि आप जब चाहें आ सकते हैं'। गौरतलब है कि इस मुश्किल घड़ी में श्रेयस और उनके परिवार के साथ हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के लोग उनके साथ खड़े रहे।
Anastasia Olson: डिज्नी ऑन आइस स्केटर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परफॉर्मेंस के दौरान हुआ हादसा
TV Stars: अभिनय के साथ-साथ बिजनेस भी करते हैं टीवी के ये सितारे, करोड़ों कमाई कर जीते हैं आलीशान जिंदगी