फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disney On Ice Skater Anastasia Olson Serious Condition Fall During Minneapolis Performance details inside

Anastasia Olson: डिज्नी ऑन आइस स्केटर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परफॉर्मेंस के दौरान हुआ हादसा

Tue, 13 Feb 2024 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Feb 2024 01:15 AM IST
सार

डिज्नी ऑन आइस की मूल कंपनी फेल्ड एंटरटेनमेंट ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Disney On Ice Skater Anastasia Olson Serious Condition Fall During Minneapolis Performance details inside
अनास्तासिया ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मिनियापोलिस में शनिवार (10 फरवरी) को एक परफॉर्मेंस  के दौरान गिरने के बाद डिज्नी ऑन आइस स्केटर अनास्तासिया ओल्सन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। फिलहाल, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।Love Storiyaan: 'लव स्टोरियां' की स्क्रीनिंग में करण जौहर का जलवा, गुनीत मोंगा समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
विज्ञापन

 
स्केटर की हालत गंभीर
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्केटर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। टारगेट सेंटर में शनिवार सुबह परफॉर्मेंस के दौरान वे हादसे की शिकार हो गई थीं। डिज्नी ऑन आइस की मूल कंपनी फेल्ड एंटरटेनमेंट ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है। 
विज्ञापन

Avantika Dasani: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं भाग्यश्री की बेटी, डेब्यू से पहले अवंतिका को मां से मिली यह सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने जारी किया बयान
इसमें कहा गया कि ओल्सन शनिवार सुबह 11 बजे के शो के दौरान उस समय घायल हो गईं, जब वे हमेशा की तरह पेयर स्केटिंग के दौरान लिफ्ट का प्रदर्शन कर रही थीं। उन्हें हेन्नेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां शुरू में उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई थी। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम-एक्शन के साथ प्यार की भी होगी बरसात, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

यह शो 9-11 फरवरी तक चला। परफॉर्मेंस के दौरान वहां मौजूद एक दर्शक ने बताया कि हादसे के बाद ओल्सन के पास तुरंत क्रू पहुंच गया था। डिज्नी ऑन आइस की मूल कंपनी फेल्ड एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा कि कंपनी हमारी टीम के सदस्य के ठीक होने के लिए शुभकामनाएं देने वाले फैंस की सराहना करती है"।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed