फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 600 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', 'रणबाली' का धीमा कलेक्शन जारी; 'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन आगे?

Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:43 PM IST
सार

  • थिएटर्स में इन दिनों बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 
  • एक तरफ साउथ की दो फिल्में- 'जेलर 2' और 'रणबाली'। 
  • दूसरी तरफ बॉलीवुड की 3 फिल्में- 'दृश्यम 3', 'प्रहार' और 'नई नवेली'। 
  • जानिए इन सभी फिल्मों ने आज गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 600 Crore Worldwide Ranabaali Slows Down Prahaar Vs Nayyi Naveli
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 'रणबाली', 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए गुरुवार को वर्किंग डे पर इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई की है। 
Trending Videos
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 600 Crore Worldwide Ranabaali Slows Down Prahaar Vs Nayyi Naveli
दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आज गुरुवार को इसने 2.10 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 361.85 करोड़ हो गया है। 
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 600 Crore Worldwide Ranabaali Slows Down Prahaar Vs Nayyi Naveli
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
'प्रहार' का सबसे औसत प्रदर्शन 
  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है।
  • फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सफर खास नहीं रहा।
  • आज फिल्म ने 1.06 करोड़ की कमाई की।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 17.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। यही इसका कुल कलेक्शन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 600 Crore Worldwide Ranabaali Slows Down Prahaar Vs Nayyi Naveli
फिल्म 'नई नवेली' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' फिर भी प्रहार से बेहतर 
एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने भी आज बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। प्रहार के मुकाबले नई नवेली ने बेहतर कमाई की है। लेकिन ये फिल्म भी ज्यादा दर्शकों को नहीं बटोर पाई है। फिल्म ने आज गुरुवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 22.15 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Crosses 600 Crore Worldwide Ranabaali Slows Down Prahaar Vs Nayyi Naveli
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' के सामने फीकी पड़ी 'रणबाली'
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' जेलर 2 के मुकाबले काफी धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है।
  • फिल्म ने आज 2.98 करोड़ की कमाई की है।
  • इसे भी रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म ने 7 दिनों में कुल 45.03 करोड़ की कमाई की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed