Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saira Banu: सायरा बानो के साथ रोमांटिक सीन देते वक्त तश्तरी में प्याज मंगवाते थे सुनील दत्त! पढ़ें रोचक किस्सा

Thu, 06 Jun 2024 03:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Jun 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu remember Sunil Dutt on his birth Anniversary Shares interesting incident from film NEHLE PE DEHLA
सायरा बानो-सुनील दत्त-दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

आज सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उन्हें याद किया है। दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी सुनील दत्त को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ सुनील दत्त की दोस्ती का जिक्र किया है। साथ ही फिल्म 'नहले पे दहला' के भी कई दिलचस्प किस्से बताए हैं। इंस्टाग्राम पर सायना बानों ने अपनी दिलीप कुमार और सुनील दत्त की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

Trending Videos
Saira Banu remember Sunil Dutt on his birth Anniversary Shares interesting incident from film NEHLE PE DEHLA
दिलीप कुमार-सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

इंस्टाग्राम पोस्ट में सायना बानो ने लिखा है, 'दिलीप साहब और दत्त साहब अच्छे दोस्त थे। वे परिवार की तरह थे। हर वक्त दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहते। जब भी किसी एक के सामने मुश्किल आती, तो दूसरा हरदम साथ निभाता। सुविधाजनक जिंदगी और आइकॉनिक स्टेटस के बावजूद दिलीप साहब और दत्त साहब ने फिल्म बिरादरी में अपने साथी सदस्यों के संघर्षों को कभी नजरअंदाज नहीं किया। इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे रहे हों या कोई दूसरी दिक्कतें, उन्होंने हमेशा डटकर सामना किया। वे दोनों हमेशा सबसे आगे रहते थे। आधी रात तक मिलकर काम करते थे। उनके समर्पण की कोई सीमा नहीं थी, फिर चाहें वे किसी समस्या पर सुबह तीन बजे और चार बजे समाधान निकालना हो'।

Saira Banu remember Sunil Dutt on his birth Anniversary Shares interesting incident from film NEHLE PE DEHLA
सायरा बानो-सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

सायरा बानों ने आगे सुनील दत्त के साथ उनके बंगले पर फिल्म 'नेहले पे देहला' की शूटिंग के दौरान का दिलचस्प किस्सा साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, 'संयोग से हम पड़ोसी थे। मेरा मेकअप रूम बंगले की तीसरी मंजिल की छत पर था, जहां से मैं 'नहले पे दहला' यूनिट की एक्टिविटी देख सकती थी। मैं गेट के पार जाती और अपना शॉट देती। जब शूटिंग शुरू होती थी और जब भी मेरा शॉट तैयार होता था, सहायक निर्देशक सीटी बजाते थे, ताकि मैं आकर अपना शॉट दे सकूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)


Hardik Pandya-Natasa: नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक! फैंस ने ली चैन की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu remember Sunil Dutt on his birth Anniversary Shares interesting incident from film NEHLE PE DEHLA
सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

अभिनेत्री ने आगे बताया, 'जब दिलीप साहब ने सीटी की लगातार गूंज सुनी और इस पर गौर किया तो उन्होंने हंसते हुए सुझाव दिया कि ढलान पर चलने के बजाय शूटिंग में जल्दी पहुंचने के लिए दोनों दीवारों के बीच एक पुल बनाया जाना चाहिए। पहली बार मिलने के बाद से ही दत्त साहब और मुझे एक साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले। खासकर दक्षिण से, लेकिन अफसोस, वह प्रोजेक्ट कभी पूरे नहीं हुए। आखिरकार, जब हम 'पड़ोसन' कर रहे थे, तो सुनील दत्त ने निराशा में कहा था, 'सायराजी, यह क्या है? हम एक साथ ऐसी कॉमेडी कर रहे हैं, जबकि हम दोनों को 'एंथनी एंड क्लियोपेट्रा' जैसे शानदार रोमांटिक विषय पर अभिनय करना चाहिए था'!
Bigg Boss OTT 3 : 'बिग बॉस' ओटीटी 3 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तारीख को होगा जियो सिनेमा पर प्रीमियर

विज्ञापन
Saira Banu remember Sunil Dutt on his birth Anniversary Shares interesting incident from film NEHLE PE DEHLA
सायरा बानो-सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@sairabanu

सुनील दत्त के बारे में सायरा बानो ने आगे कहा, 'वे बेहद हंसमुख अभिनेता थे। जब भी हमें 'नहले पे दहला' में कोई रोमांटिक दृश्य करना होता था, जो मेरे लिए एक बहुत ही ग्लैमरस फिल्म थी, सुनील दत्त मेरे साथ रोमांटिक शॉट साझा करते थे लेकिन पहले अपने सहायकों को बुलाकर मुझे चिढ़ाते थे कि 'अरे भाई! हम लोग रोमांटिक सीन करने वाले हैं, तो सबसे पहले एक प्लेट में अच्छी प्याज लेकर आओ। चलिए, सीन की शुरुआत प्याज खाने से करते हैं'।
Kanchana 4: इस फिल्म के बाद 'कंचना 4' से जुड़ेगें राघव लॉरेंस, हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed