फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Latest update from Benz actor Raghava Lawernce Kanchana 4 and Kollywood popular Kanchana franchise next part

Kanchana 4: इस फिल्म के बाद 'कंचना 4' से जुड़ेगें राघव लॉरेंस, हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

Thu, 06 Jun 2024 03:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

बेहद सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'कंचना' के चौथे भाग के लिए निर्माता काफी उत्साहित हैं। अभिनेता सह निर्देशक राघव लॉरेंस इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। वह जल्द ही इस फिल्म की अगली कड़ी पर काम शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Latest update from Benz actor Raghava Lawernce Kanchana 4 and Kollywood popular Kanchana franchise next part
राघव लॉरेंस - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

'कंचना' तमिल भाषा की बेहद सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों को तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी के दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। इस की पिछली कड़ी 'कंचना 3' ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब दर्शक इस की अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में ही फिल्म की टीम ने 'कंचना 4' को लेकर कुछ अपडेट्स जारी किए थे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


'कंचना 4' की तैयारियों में जुटे राघव 
राघव लॉरेंस 'कंचना' फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से इसके अगले भाग की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल ही सितंबर के महीने से शुरू हो जाएगी। 'कंचना' की दर्शकों में हमेशा से काफी लोकप्रियता रही है। साल 2019 में सुपरस्टार नानी की फिल्म 'जर्सी' को 'कंचना 3' से बॉक्स ऑफिर पर कड़ी टक्कर मिली थी। इससे इस फ्रेंचाइजी की दर्शकों के बीच लोकप्रियता का पता लगता है।
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 : 'बिग बॉस' ओटीटी 3 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तारीख को होगा जियो सिनेमा पर प्रीमियर
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो हॉरर फिल्मों में दिखेंगे राघव लॉरेंस
'कंचना 4' का निर्देशन और निर्माण राघव लॉरेंस कर रहे हैं, फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'बेंज' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन बक्कियाराज कन्नन कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह 'कंचना 4' की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता को हॉरर फिल्मों में पसंद करने वाले फैंस के लिए यह डबल तोहफा होगा। वह एक के बाद एक लगातार दो हॉरर फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
Deadpool and Wolverine: भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी, इस दिन बुक कर सकेंगे 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की टिकट
साल 2007 में रिलीज हुआ था पहला भाग 
'कंचना' को 'मुनि' के नाम से भी जाना जाता है। 'मुनि' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राघव लॉरेंस, सरथकुमार, लक्ष्मी राय आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद इस फिल्म का अगला भाग 'मुनि 2' साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसे 'कंचना 2' के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'कंचना 3' साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब निर्माता इसके चौथे भाग पर काम शुरू कर रहे हैं।
ओटीटी पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा उठाया इन रियलिटी शोज का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed