फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jio Cinema to Premiere Bigg Boss OTT 3 on 21st June with Fighter actor Anil Kapoor as Host

Bigg Boss OTT 3 : 'बिग बॉस' ओटीटी 3 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तारीख को होगा जियो सिनेमा पर प्रीमियर

Thu, 06 Jun 2024 03:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

'बिग बॉस' शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर 'बिग बॉस' शो ओटीटी 3 के साथ यह शो लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है। इस बार 'फाइटर' अभििनेता अनिल कपूर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Jio Cinema to Premiere Bigg Boss OTT 3 on 21st June with Fighter actor Anil Kapoor as Host
'बिग बॉस' ओटीटी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। इस शो के टीवी और ओटीटी संस्करण दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। एक बार फिर से यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। भारत के सबसे बड़े डिजिटल रियलिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी के तीसरे सीजन का प्रीमियर जल्द होने वाला है। बीते कुछ दिनों पहले शो के निर्माताओं के तरफ से इस बार के शो के मेजबान को लेकर काफी सस्पेंस बनाया था, जिसके बाद दर्शकों में शो को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई थी। निर्माताओं ने अब शो के मेजबान से पर्दा हटा दिया है।  

विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी, इस दिन बुक कर सकेंगे 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


21 जून को जियो सिनेमा पर होगा प्रीमियर
अब इंस्टाग्राम पर जियो सिनेमा के तरफ से एक सहयोगी पोस्ट किया गया, जिसमें सीजन के प्रीमियर का एलान किया गया है। 'बिग बॉस' ओटीटी के इस तीसरे सीजन की मेजबानी फाइटर अभिनेता अनिल कपूर करने वाले हैं। वह जल्द ही बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर जियो सिनेमा ने अनिल कपूर के साथ पोस्ट साझा करते हुए लिखा,"बिग बॉस ओटीटी 3 के नए होस्ट के रूप में पेश हैं अनिल कपूर। बड़े पर्दे पर राज करने के बाद अब बिग बॉस के घर पर राज करने आ रहे हैं अनिल, जो हैं कुछ ज्यादा ही खास। सिर्फ जियो सिनेमा पर देखें 21 जून से शुरू होने वाले बिग बॉस ओटीटी में उनका जादू"। 
Hardik Pandya-Natasa: नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक! अभिनेत्री के पोस्ट से मची खलबली
'बिग बॉस' और खुद को बताया ड्रीम टीम
'बिग बॉस' ओटीटी की मेजबानी करने को लेकर अनिल कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से युवा हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि मैं लगातार जवान होता जा रहा हूं, लेकिन असल बिग बॉस समय के बंधन से भी दूर है। मुझे यह स्कूल में वापस जाने जैसा लगता है, कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश है"।
ओटीटी पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा उठाया इन रियलिटी शोज का लुत्फ
'बिग बॉस' ओटीटी 3 में अपना तड़का लगाने वाले हैं अनिल
अभिनेता ने शो को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा,"मैंने हमेशा अपने सभी प्रोजेक्ट्स को ईमानदारी और कड़ी मेहनत से किया है और मैं बिग बॉस में भी उसी ऊर्जा का दस गुना ले कर आऊंगा। हंसी, ड्रामा और ट्विस्ट के साथ इस बिना किसी स्क्रिप्ट वाले रियलिटी शो में सभी के लिए कुछ न कुछ है और इसमें मैं अपना तड़का लगाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"
Mona Singh: गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर पैपराजी पर भड़कीं मोना सिंह, बोलीं- ये परेशान करने वाला है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed