जाने-माने रैपर बादशाह डलास कॉन्सर्ट के बीच में ही रोक दिए जाने को लेकर फैंस से माफी मांगी है। स्थानीय प्रमोटरों और प्रोडक्शन कंपनी के बीच किसी अनबन के चलते उन्हें अमेरिका के डलास में अपना संगीत कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। बादशाह इन दिनों अपने तीसरे स्टूडियो एल्बम 'एक था राजा' के चलते अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। उनका ये टूर मई में शुरू हुआ और अगस्त में पूरा होगा।
2 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनका दिल टूट गया और वह परेशान हैं, क्योंकि डलास के कर्टिस कुलवेल सेंटर में अपना प्रदर्शन बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'डलास, आज जो कुछ हुआ उससे मैं सचमुच बहुत दुखी और निराश हूं। आप लोग बहुत अच्छे हैं और इससे बेहतर के हकदार हैं।'
Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल, परिजनों को दी आर्थिक मदद
3 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपके शहर में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक था, लेकिन स्थानीय प्रमोटरों और प्रोडक्शन कंपनी के बीच किसी अनबन के कारण, मुझे शो को बीच में रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उन फैंस के लिए उचित नहीं है, जो उस टिकट को खरीदने के लिए अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं, और यह पूरे दल के लिए उचित नहीं है, जो इन यात्राओं पर अपना दिल लगाते हैं। हम हफ्तों तक अभ्यास करते हैं, महीनों तक योजना बनाते हैं और आपको शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए अथक यात्रा करते हैं।'
4 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रैपर ने आगे लिखा, 'हम प्रमोटर की ओर से प्रबंधन की इस कमी के कारण हुई असुविधा, निराशा और परेशानी के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में अधिक सक्षम प्रमोटर टीम के साथ चीजों को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जो गुणवत्तापूर्ण अनुभव को प्राथमिकता देती है और समझती है कि संगीत और दौरा एक गंभीर व्यवसाय है।'
5 of 5
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
डलास में आयोजित बादशाह का संगीत कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और उनके शो के टिकट खरीदने वाले फैंस अचानक रुकने के बाद निराश हो गए। इस बात को लेकर रैपर-सिंगर ने फैंस से माफी मांगी है। गायक-रैपर ने आगे कहा, 'मैं वापस आने का वादा करता हूं और यह पहले से अधिक बड़ा, बेहतर और साहसिक होगा। हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'
Sunny Leone: स्कूल में बच्चों के साथ सनी लियोनी ने की मस्ती, ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग के लिए पहुंची थीं कर्नाटक