सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को यह नसीहत दी है कि वह पत्नी को ढूंढते समय कुंवारेपन पर ध्यान न दें। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात से इंकार किया है। उनके मुताबिक उन्होंने ऐसी बात नहीं कही है। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कंटेट सिर्फ इसलिए असली नहीं हो जाता कि वह ऑनलाइन वायरल है।
Priyanka Chopra: 'कुंवारी पत्नी' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऑनलाइन सावधान रहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:31 PM IST
सार
Priyanka Chopra On Virgin Wife: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई पेश करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने उस लिंक को पोस्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कुंवारेपन को लेकर बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन