फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: सारा और कियारा नहीं, ये है कार्तिक की पसंदीदा सह-कलाकारा, अभिनेता के जवाब ने किया सबको हैरान

Thu, 06 Jun 2024 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Jun 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Not Sara Ali Khan and Kiara Advani this Actress is favorite co star of Chandu Champion actor Kartik Aaryan
सारा अली खान-कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन से हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनकी पसंदीदा सह-कलाकार के बारे में पूछा गया। सवाल पूछते हुए अभिनेता को दो विकल्प दिए गए। उनके सामने सारा अली खान और कियारा आडवाणी का नाम लिया गया और पूछा गया कि इनमें से कौन उनकी फेवरेट को-स्टार हैं? कार्तिक आर्यन इसका जवाब देते हुए उलझ गए। उन्होंने किस अभिनेत्री का नाम चुना आइए जानते हैं...

Not Sara Ali Khan and Kiara Advani this Actress is favorite co star of Chandu Champion actor Kartik Aaryan
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रचार में कार्तिक आर्यन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह उनके अब तक के करियर की सबसे चैलैंजिंग फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख सब हैरान हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक फिल्म के अलावा अपनी जिंदगी और प्रोफेशन फ्रंट पर भी बात कर रहे हैं। एक्टर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया। इस दौरान सारा और कियारा के नाम दिए, लेकिन उन्होंने दोनों में से किसी का नाम नहीं चुना। इनके बजाय कार्तिक ने विद्या बालन को अपनी पसंदीदा सह-कलाकार बताया।

Not Sara Ali Khan and Kiara Advani this Actress is favorite co star of Chandu Champion actor Kartik Aaryan
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक से जब सारा औऱ कियारा में से किसी एक का नाम लेने को कहा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'यार आप तो फंसा रहे हो। मैं इसमें कैसे जवाब दूं?' इसके बाद उन्होंने विद्या बालन का नाम लिया। मालूम हो कि विद्या बालन जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के लिए कार्तिक एक बार फिर अनीस बज्मी के निर्देशन में काम कर रहे हैं।
Pushpa 2: तय समय से आगे खिसकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, निर्देशक सुकुमार के सामने अब ये बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Sara Ali Khan and Kiara Advani this Actress is favorite co star of Chandu Champion actor Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी। पहली फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ विद्या बालन और अमीषा पटेल भी थीं। दूसरी कड़ी में कार्तिक आर्यन नजर आए। उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू दिखीं। अब तीसरी कड़ी में लीड रोल कार्तिक कर रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी हैं और एक बार फिर विद्या बालन की वापसी हो रही है। 
Raaj Grover Passed Away: दिग्गज निर्माता राज ग्रोवर का निधन, परदेस में ली आखिरी सांस

विज्ञापन
Not Sara Ali Khan and Kiara Advani this Actress is favorite co star of Chandu Champion actor Kartik Aaryan
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब

बातचीत के दौरान कार्तिक से कई और मजेदार सवाल पूछे गए। उनसे उनके पसंदीदा निर्देशक के बारे में भी पूछा गया। उनसे पूछा गया कि कबीर खान और लव रंजन में से कौन उनका फेवरेट है? अभिनेता किसी एक का चुनाव नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उनके लिए दोनों फिल्म निर्माताओं में से किसी एक को चुनना वाकई बेहद मुश्किल भरा है। बात करें कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की तो ये फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। इसमें कार्तिक भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में हैं।
Avneet Kaur: ट्रोल्स पर फूटा अवनीत का गुस्सा, बोलीं- किसी के लिए कुछ अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा भी मत कहो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed