फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avneet Kaur: ट्रोल्स पर फूटा अवनीत का गुस्सा, बोलीं- किसी के लिए कुछ अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा भी मत कहो

Thu, 06 Jun 2024 11:54 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 06 Jun 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Avneet Kaur talking about her trolling over cannes appearance syas so much negativity without any reason
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री अवनीत कौर बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कुछ ही दिनों में उनकी फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' जी फाइव पर स्ट्रीम करने वाली है। इस फिल्म में सनी सिंह और अन्नू कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के संग काम करती नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे हाल ही में संपन्न हुए कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुईं। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
Avneet Kaur talking about her trolling over cannes appearance syas so much negativity without any reason
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले महीने संपन्न हुए कान फिल्म फेस्टिवल में कई स्टार्स की तरह अवनीत कौर भी पहली बार नजर आईं, लेकिन यह बात ट्रोल्स को हजम नहीं हुई। उन्होंने अवनीत कौर की जमकर ट्रोलिंग की और लिखा, 'ये वहां क्या करने गई है'। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, 'इसका जाना क्यों बनता है'।
Avneet Kaur talking about her trolling over cannes appearance syas so much negativity without any reason
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अवनीत कौर ट्रोल्स को जवाव देते हुए बोलीं, 'सबसे बड़ी बात तो यह होनी चाहिए कि आपके देश का कोई कलाकार वहां पहुंचा है तो आप गर्व महसूस करिए, लेकिन गर्व के बजाय आप ट्रोल कर रहे हैं। आप लिख रहे हैं कि इसका क्या काम है वहां। ये क्यों गई है। आप कुछ अच्छा नहीं बोल सकते हैं तो कम से कम बुरा मत बोलिए'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Avneet Kaur talking about her trolling over cannes appearance syas so much negativity without any reason
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अवनीत कौर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'ताहा शाह वहां गए थे और भी लोग थे और लोग उनके लिए खुश हो रहे थे। वैसे ही मैं भी अपनी फिल्म के लिए वहां गई थी, लेकिन पता नहीं सबको क्या परेशानी है। क्यों इतनी नकारत्मकता से भरे हुए हैं। कमेंट में कुछ अच्छा लिखने के बजाय सिर्फ बुरा लिखकर क्यों जाते हैं'। 
विज्ञापन
Avneet Kaur talking about her trolling over cannes appearance syas so much negativity without any reason
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

अवनीत कौर कान फिल्म फेस्टिवल में नेवी ब्लू आउटफिट में नजर आई थीं। उनकी इस ड्रेस की काफी तारीफ भी हुई। अवनीत कहती हैं, 'नैंसी त्यागी से लेकर और भी दूसरे कई सितारे पहली बार कान गए थे। मैं उन सबके लिए खुश हूं। हम आगे बढ़ रहे हैं और हमारे साथ हमारा देश भी आगे बढ़ रहा है ये खूबसूरत बात है'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed