फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taaqat and Thikana movies fame Veteran producer Raaj Grover passed away in New Jersey at the age of 87

Raaj Grover Passed Away: दिग्गज निर्माता राज ग्रोवर का निधन, परदेस में ली आखिरी सांस

Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

मशहूर फिल्म निर्माता राज ग्रोवर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित फिल्में बनाईं। राज ग्रोवर ने अनिल कपूर, स्मिता पाटिल, विनोद खन्ना और परवीन बॉबी सहित कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
Taaqat and Thikana movies fame Veteran producer Raaj Grover passed away in New Jersey at the age of 87
धर्मेंद्र-राज ग्रोवर (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर नहीं रहे। मंगलवार 4 जून को ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी (अमेरिका) में निर्माता का निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। कई वर्ष पहले राज ग्रोवर यूएसए जाकर बस गए थे। वह अक्सर भारत आते थे। वे इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से जुड़े हुए थे और उनसे मुलाकात करने अक्सर विदेश से यहां आते थे।

विज्ञापन

Pushpa 2: तय समय से आगे खिसकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, निर्देशक सुकुमार के सामने अब ये बड़ी चुनौती
विज्ञापन


जिंदादिल इंसान थे राज ग्रोवर
राज ग्रोवर के परिवार में उनकी पत्नी व बच्चे हैं। राज ग्रोवर के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। वे अक्सर कहा करते थे, 'ग्रोवर नैवर ओवर'।राज ग्रोवर ने विनोद खन्ना, परवीन बॉबी और राखी अभिनीत फिल्म 'ताकत' का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने तिरलोक मलिक के साथ आर्या का सह-निर्माण भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: प्री प्रोडक्शन में पहुंची 'एसवीसी 59', इस दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे विजय देवरकोंडा

महेश भट्ट ने किया था फिल्म का निर्देशन
उनकी बनाई फिल्मों में अनिल कपूर, अमृता सिंह और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म 'ठिकाना' भी है। इनसे उन्होंने पॉल अरोड़ा और वी.बी. सोनी के साथ मिलकर बनाया था। राज ग्रोवर द्वारा प्रोड्यूस वर्ष 1987 में आई फिल्म 'ठिकाना' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।
Red Chillies: शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर हो रही ठगी, रेड चिलीज ने बयान जारी कर दी चेतावनी

लेखन में भी रही रुचि, लिखी किताब
फिल्मों के निर्माण के अलावा उन्हें लेखन का भी शौक था। उन्होंने 'द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की किताब लिखी है। राज ग्रोवर का निधन किसी बीमारी के चलते नहीं हुआ है। वे पूरी तरह स्वस्थ थे। बीते मंगलवार को सोते हुए उनकी सांसें थम गईं।
35th Street: ‘ट्रेन टू बुसान’ के बाद इस हॉरर एक्शन फिल्म की तैयारी, येओन सांग-हो की नई फिल्म की पूरी जानकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed