आज हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री निम्मी की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म आगरा में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में ठेकेदारी करते थे और मां एक तवायफ, गायिका और अभिनेत्री थीं, जिन्हें वहीदन के नाम से जाना जाता था। निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। यह नाम उन्हें उनके दादा ने दिया था। फिल्मों में आने के बाद राज कपूर ने उन्हें नया नाम निम्मी दिया। निम्मी अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह पहली अभिनेत्री हैं, जो किसी रंगीन फिल्म में नजर आईं और वह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। निम्मी को ‘अनकिस्ड गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को…
2 of 7
निम्मी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
कभी स्कूल नहीं गई निम्मी
निम्मी की मां के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया। रिपोर्ट्स की मानें तो निम्मी कभी स्कूल नहीं गईं। उन्होंने घर में ही रह कर उर्दू की शिक्षा ली। फिल्मों में काम करते-करते उन्होंने अंग्रेजी भी सीख ली। वह उर्दू में ही लोगों से बातचीत किया करती थीं।
3 of 7
निम्मी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कपूर ने दिया पहला ब्रेक
निम्मी को उनके करियर का पहला ब्रेक राज कपूर ने दिया था। वह सबसे पहले ‘बरसात’ फिल्म में नजर आई थीं। दरअसल, महबूब खान निम्मी के मां के जानने वाले थे। दोनों ने फिल्मों में साथ काम भी किया था। एक बार महबूब ने निम्मी को ‘अंदाज’ फिल्म की शूटिंग देखने के लिए बुलाया था। राज कपूर इस फिल्म के हीरो थे और उन्हें ‘बरसात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। इस दौरान उनकी नजर निम्मी पर पड़ी और उन्होंने निम्मी को ऑफर दिया। निम्मी ने भी इसके लिए तुरंत हां कह दी। इस फिल्म में उन्हें प्रेमनाथ के अपोजिट कास्ट किया गया था। कहा जाता है कि निम्मी शूटिंग के दौरान सेट पर काफी डरी सहमी रहती थीं। एक दिन राज कपूर उनके पास पहुंचे और बोले कि क्या राखी का मतलब जानती हों और उन्होंने निम्मी से राखी बंधवा ली।
4 of 7
निम्मी और दिलीप कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
दिलीप कुमार को करती थीं पसंद
निम्मी ने दिलीप कुमार के साथ पांच फिल्में की हैं, जिसमें ‘आन’, ‘अमर’, ‘दीदार’, ‘दाग’, ‘उड़न खटोला’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि दिलीप कुमार चुंबक की तरह थे, जिनकी तरफ हर कोई खिंचा चला जाता था और वह भी उन्हीं में से एक थी। उन्होंने बताया कि वह भी दिलीप कुमार को पसंद किया करती थीं। उन्होंने कहा था, “मधुबाला जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस उनसे प्यार करती थीं, उनकी बराबरी कैसे कर सकती थी। मेरा दिल बुरी तरह टूट गया था और वह मुझे मिल नहीं सकते यही सोचकर मैं हमेशा उनसे दूर रही।”
5 of 7
निम्मी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
क्यों ठुकराया हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर?
साल 1952 में एक फिल्म ‘आन’ आई। यह पहली फुल टेक्नीकलर फिल्म थी। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जो वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई। जब इस फिल्म का प्रीमियर लंदन में हुआ तो निम्मी को हॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कहा जाता है इसका कारण था कि इंटिमेट और किसिंग सीन से काफी डर लगता था।
