वांटेड: सलमान की इस फिल्म को निर्माता बोनी कपूर ने बताया गेम चेंजर, 17 साल पूरे होने पर साझा की खास पोस्ट
Boney Kapoor On Film Wanted: फिल्म ‘वांटेड’ के 17 साल पूरे होने की खुशी में निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने सलमान खान से लेकर फिल्म की पूरी टीम को सराहा। पढ़िए क्या लिखा बोनी कपूर ने?
विस्तार
सलमान खान की साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘वांटेड’ ने अपने 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने सलमान खान समेत फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों की तारीफ की। जानें क्या कहा बोनी ने….
क्या थी बोनी कपूर की पोस्ट?
फिल्म ‘वांटेड’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी प्यार दिया। आज फिल्म रिलीज को 17 साल हो चुके हैं। इस खास दिन पर फिल्म के निर्माता रहे बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘17 साल पहले, भारत ने एक ऐसी फिल्म देखी जिसने सिनेमा जगत में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया, भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई ‘वांटेड’। 2009 में रिलीज हुई वांटेड में सलमान खान की दमदार अभिनय, प्रभु देव का ब्लॉकबस्टर निर्देशन, आयशा टाकिया की खूबसूरती और एक शक्तिशाली व्यावसायिक मनोरंजन का संगम देखने को मिला, जिसने देशभर के दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया।’
बोनी ने फिल्म की तारीफ की
आगे अपनी पोस्ट में बोनी कपूर ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘वांटेड' एक ऐतिहासिक फिल्म बन गई, इसके बेमिसाल एक्शन, डायलॉग, म्यूजिक और सलमान खान द्वारा राधे के किरदार की यादगार प्रस्तुति ने एक ऐसा सांस्कृतिक प्रभाव छोड़ा जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं।यह महज एक एक्शन एंटरटेनर से कहीं बढ़कर थी इसने आधुनिक हिंदी मास-एक्शन सिनेमा के विकास में एक महत्वपूर्ण मोड़ का काम किया।
राधे के 17 साल। यादगार संवादों के 17 साल। तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर एक्शन के 17 साल। वांटेड के 17 साल। आइए उस फिल्म की लेगसी का जश्न मनाएं जो भरतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई।
फिल्म ‘वांटेड’ के बारे में
- फिल्म ‘वांटेड’ 18 सितंबर 2009 में रिलीज हुई थी।
- फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था।
- ‘वांटेड’ में सलमान खान,प्रकाश राज, आयशा टाकिया, विनोद खन्ना, महेश मांजरेकर अहम किरदारों में थे।
- फिल्म ने भारत में करीब 60.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- बात करें फिल्म के टोटल कलेक्शन की तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 87.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
View this post on Instagram