फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff Met Veteran Actress Shubha Khote Suniel Shetty And Fans Shower Love On This Viral Video

शुभा खोटे: 89 वर्षीय अभिनेत्री से मिलने पहुंचे जैकी दादा, सम्मान देकर जीता दिल; सुनील शेट्टी ने किया ऐसा कमेंट

Sat, 19 Sep 2026 04:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 04:07 PM IST
सार

Jackie Shroff: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ वेटरन एक्ट्रेस शुभा खोटे से मिलने पहुंचे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद फैंस और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार दादा की खूब तारीफ कर रहे हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Jackie Shroff Met Veteran Actress Shubha Khote Suniel Shetty And Fans Shower Love On This Viral Video
जैकी श्रॉफ और शुभा खोटे - फोटो : इंस्टाग्राम @apnabhidu

विस्तार

जैकी दादा और अनुभवी कलाकार शुभा खोटे का एक दिल छू लेने वाला पल काफी चर्चाओं में है, जहां जैकी श्रॉफ, शुभा से मिलने पहुंचे और उनका सम्मान किया। दोनों की इस मुलाकात ने फैंस को नॉस्टैल्जिक कर दिया है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में खास? 
दरअसल, जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शुभा खोटे के साथ मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दादा शुभा को एक शॉल से सम्मान देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों बड़े प्यार से फोटो खिंचवाते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों हस्ते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'दिग्गजों के साथ बिताए खास पलों के लिए हमेशा आभारी हूं! भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की खूबसूरत यादों को शुभा खोटे जी के साथ फिर से जीने का मौका मिला। उनकी सादगी और शालीनता हमेशा दिल छू जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस और सेलेब्स ने बरसाया प्यार
अब फैंस और कलाकारों की ओर से इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। फैंस जमकर दोनों एक्टर्स की इस मुलाकात पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड के कलाकारों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए दादा लिखा और एक दिल वाला इमोजी शेयर किया। उनके अलावा कई फैंस ने दिल इमोजी के साथ इस वीडियो को प्यार दिया। 

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

Jackie Shroff Met Veteran Actress Shubha Khote Suniel Shetty And Fans Shower Love On This Viral Video
शुभा खोटे - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं शुभा खोटे?
शुभा खोटे हिंदी फिल्मों की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने शीर्ष अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो बेहतरीन कॉमेडियन बन गईं। उनकी कॉमिक टाइमिंग की आज भी मिसाल दी जाती है। शुभा खोटे ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
उनकी चर्चित फिल्मों में ये नाम शामिल हैं:
  • सीमा (1955) - बतौर चाइल्ड एक्टर उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक।
  • पेइंग गेस्ट (1957) - देव आनंद और नूतन की चर्चित फिल्म। 
  • गोल माल (1979) - उनकी पॉपुलर फिल्मों में शामिल है। 
  • एक दूजे के लिए (1981) - इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव किरदार भी निभाया था।

ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed