{"_id":"6aae74a5fefb9d038f055a7d","slug":"malayalam-film-half-makes-history-as-first-malayalam-movie-screened-in-tiff-midnight-madness-section-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाफ: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हाफ: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी
Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
सार
Half Movie TIFF Screening: मलयालम सिनेमा की आने वाली फिल्म 'हाफ' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इतिहास रच दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मलयालम फिल्म हाफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @samjadps
विस्तार
फिल्म 'हाफ' इन दिनों सिनेमा लवर्स के बीच काफी चर्चाओं मेंं बनी हुई है। अब इस फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है।
ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी 'हाफ'
निर्देशक समजद पीएस की यह फिल्म प्रतिष्ठित मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में दिखाई जाने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। फिल्म की स्क्रीनिंग को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, थिएटर में फिल्म के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद हुए सवाल-जवाब के सेशन में भी यह एनर्जी बनी रही।
'हाफ' को एनी सजीव और पी. के. सजीव ने फ्रैग्रेंट नेचर फिल्म क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म को इसकी अलग और दमदार कहानी के साथ-साथ दर्शकों को अपने अंदर खींच लेने वाले सिनेमाई अनुभव के लिए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई मौकों पर पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। फिल्म की गहरी दुनिया और इसे पेश करने के अलग अंदाज ने दर्शकों पर खास प्रभाव छोड़ा।

स्क्रीनिंग के बाद हुए सवाल-जवाब
स्क्रीनिंग के बाद हुए सवाल-जवाब के सेशन में निर्देशक समजद, निर्माता एनी सजीव और पी. के. सजीव के साथ लीड एक्टर्स रंजीत सजीव और ऐश्वर्या राज, म्यूजिक कंपोजर मिथुन मुकुंदन और साउंड डिजाइनर विष्णु गोविंद भी शामिल हुए। इस दौरान दर्शकों ने फिल्म की कहानी, इसे बनाने के तरीके, विजुअल स्टाइल, म्यूजिक, साउंड डिजाइन और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किए।
रंजीत सजीव और ऐश्वर्या राज की एक्टिंग भी सवाल-जवाब सेशन के दौरान चर्चा में रही। दर्शकों ने दोनों कलाकारों से फिल्म में उनके किरदारों को लेकर कई सवाल पूछे।

फिल्म के इन सीक्वेंस ने खींचा ध्यान
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके फाइट सीक्वेंस की कोरियोग्राफी वेरी ट्राई यूलिसमैन ने की है, जिसकी खास तौर पर चर्चा हुई। फिल्म के म्यूजिक और साउंड डिजाइन को भी पसंद किया गया। दोनों ने फिल्म के माहौल को और ज्यादा दमदार और दर्शकों को कहानी से जोड़ने वाला बनाने में अहम भूमिका निभाई।
फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। हाफ की सिनेमैटोग्राफी पप्पिनु ने की है, जबकि फिल्म की एडिटिंग महेश भुवनेन्द ने संभाली है। फिल्म का साउंड डिजाइन विष्णु गोविंद ने किया है।
फिल्म की इंटरनेशनल जर्नी को इसकी ग्लोबल पार्टनरशिप से भी मजबूती मिली है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स नॉर्थ इंडिया में हाफ को प्रेजेंट और डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के इंटरनेशनल सेल्स राइट्स बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर (BFF) ने हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?