अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘जुगनुमा’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। 'जुगनुमा' से पहले आप मनोज बाजपेयी की इन फिल्मों को भी देख सकते हैं। आइए जानते है उन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
भैया जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भैया जी
अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'भैया जी' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने भैया जी की भूमिका निभाई है, जो काफी शांत, सरल, सामाजिक और प्रभावी व्यक्ति होते हैं। एक दिन किसी ने उनके छोटे भाई को जान से मार दिया। इसके बाद भाई की मौत का बदला लेने के लिए अभिनेता का रौद्र और खूंखार अवतार नजर आता है। इस फिल्म की कहानी आपको आकर्षित करने का काम कर सकती है।
3 of 6
फिल्म- सिर्फ एक बंदा काफी है
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इसमें मनोज बाजपेयी ने पीसी सोलंकी नाम के एक वकील का किरदार निभाया है। उन्होंने दिखाया कि कैसे एक आम वकील अपनी सच्चाई और ईमानदारी के दम पर एक ताकतवर बाबा जैसे व्यक्ति को कानून के कटघरे में ला सकता है। इस फिल्म की कहानी और अभिनेता की अदाकारी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
4 of 6
गुलमोहर, मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गुलमोहर
राहुल वी. चित्तेला द्वारा निर्देशित फिल्म 'गुलमोहर' 2023 में रिलीज हुई थी। ये पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने अरुण बत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को आकर्षित करने का काम करती है।
5 of 6
मिसेज सीरियल किलर
- फोटो : यूट्यूब
मिसेज सीरियल किलर
शिरीष कुंदर के निर्देशन में साल 2020 में एक क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई 'मिसेज सीरियल किलर'। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जैकलीन फर्नांडीज, मोहित रैना जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक डॉक्टर पर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है। ऐसे में, उसकी पत्नी उसे बेगुनाह साबित करने के लिए जुर्म को ठीक वैसे ही अंजाम देने का नाटक करती है।