तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी नवीनतम फिल्म लियो की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्मों के बाद अभिनेता जल्द ही राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। विजय लंबे समय से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता ने राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक विजय को पार्टी अध्यक्ष चुना गया है।
2 of 5
दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत होगी। हालांकि, अभी पार्टी का नाम तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पार्टी की सामान्य परिषद के लगभग 200 सदस्यों ने पंजीकरण से पहले एक बैठक में भाग लिया। पार्टी के महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है और एक केंद्रीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है।
3 of 5
दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय की राजनीति में प्रवेश करने की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा, 'वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे।' पार्टी का संभावित नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु में परंपराओं के अनुरूप ही पार्टी का नामकरण होगा।' विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है।
4 of 5
दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि दिसंबर 2023 में विजय ने थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ित निवासियों की मदद की। विजय ने कथित तौर पर उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।
5 of 5
दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में विजय को 'लियो' और 'वरिसु' में देखा गया था। वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका अस्थायी नाम थलपति 68 है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। विजय के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होने वाली है।
Munawar Faruqui: बेटे के साथ मुनव्वर ने मनाया बिग बॉस 17 के जीत का जश्न, पिता-बेटे की प्यार भरी तस्वीरें वायरल