{"_id":"66d59baab3e36ec5e80ea7f0","slug":"kichcha-sudeep-s-new-movie-billa-ranga-baasha-concept-video-released-story-is-set-in-2209-ad-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Billa Ranga Baasha: 2209 एडी में सेट है 'बिल्ला रंगा बाशा' की कहानी, रेत में दिखा ताजमहल, पानी में एफिल टावर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Billa Ranga Baasha: 2209 एडी में सेट है 'बिल्ला रंगा बाशा' की कहानी, रेत में दिखा ताजमहल, पानी में एफिल टावर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:34 PM IST
सार
अभिनेता किच्चा सुदीप की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए काफी खास दिन को चुना गया है, क्योंकि आज किच्चा सुदीप का 51वां जन्मदिन हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'बिल्ला रंगा बाशा' है, जिसका कॉन्सेप्ट वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया गया है।
अभिनेता किच्चा सुदीप की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए काफी खास दिन को चुना गया है, क्योंकि आज किच्चा सुदीप का 51वां जन्मदिन हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'बिल्ला रंगा बाशा' है, जिसका कॉन्सेप्ट वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया गया है।
'बिल्ला रंगा बाशा' का निर्देशन अनूप भंडारी करेंगे, जो इससे पहले 'विक्रांत रोना' को डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म में भी किच्चा सुदीप ने ही मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का निर्माण के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी की कंपनी प्राइमशो एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने हिट फिल्म 'हनुमान' को भी बनाया था।
किच्चा सुदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बिल्ला रंगा बाशा' का कॉन्सेप्ट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पहले किच्चा के फैंस उनकी नई फिल्म की अपडेट मांगते हुए दिखाई देते हैं। फिर एलान होता है कि अनूप भंडारी के निर्देशन और प्राइमशो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म में किच्चा नजर आएंगे। इसके बाद फिल्म के नाम का एलान किया जाता है।
'बिल्ला रंगा बाशा' की कहानी के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म की कहानी 2209 ई. में सेट की जाएगी। वीडियो में भविष्य की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसमें ताजमहल रेत में दिखाई देता है, एफिल टावर पानी में और स्टैचू ऑफ लिबर्टी बर्फ की चादर में दिखाई पड़ती है। वीडियो के अंत में सुदीप को 'अभी वापस आऊंगा' कहते हुए सुना जाता है।
बिल्ला रंगा बाशा में सुदीप किच्चा के अलावा और कौन-कौन से कलाकार होंगे, फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म को सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। दर्शक एक बार फिर से किच्चा सुदीप और अनूप भंडारी के काम को देखने के लिए उत्सुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।