शहनाज गिल: जबरा फैन ने सीने पर करवाया एक्ट्रेस का टैटू, देखकर हैरान हुए लोग; वीडियो हुआ वायरल
Shehnaaz Gill Viral Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल के एक जबरा फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
विस्तार
क्या है वीडियो में खास?
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल अपने एक फैन से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इस बीच फैन अपने सीने पर बने टैटू को एक्ट्रेस को दिखाता है, जो शहनाज को भी चौंका देता है। फैन ने अपने सीने पर शहनाज का टैटू बनवा रखा था। इसे देखकर शहनाज भी हैरान रह जाती हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैन के इस कारनामे पर यूजर्स के मिक्सड रिएक्शन सामने आए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इसे फैन मूमेंट बताया, वहीं कुछ ने इसकी जमकर ट्रोलिंग की।
- एक यूजर ने लिखा- 'बेस्ट फैन मूमेंट।'
- वहीं एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- 'कितना प्यारा है (So Sweet)।'
कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल
- एक यूजर ने लिखा- 'अपने मां-पापा का बनवा लेते, तो ज्यादा अच्छा लगता।'
- दूसरे ने लिखा- 'पागल दुनिया।'
- एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कैसे बेवकूफ लोग हैं यार।'
देखें वीडियो-
शहनाज गिल एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। वो कई पंजाबी फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा शहनाज कई वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 13' की वजह से शहनाज काफी चर्चाओं में आईं थीं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में रहने लगीं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 19.2 मिलियन से ज्यादा के फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं शरत सक्सेना: सर्जरी को लेकर चर्चा में 'हेरा फेरी' के तोतला सेठ, कभी अमिताभ पर लगाया था यह आरोप