जूही चावला और शाहरुख खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद किया करते थे। साथ में काम करने की वजह से दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला, जिसमें जूही ने 'डर' फिल्म से जुड़ा शाहरुख खान का एक किस्सा साझा किया।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
डर फिल्म में जूही चावला और शाहरुख खान ने काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख निगेटिव किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका 'क..क...क..किरण' कहने का अंदाज काफी मशहूर हुआ था। इतना कि शाहरुख खान की मिमिक्री करने वाले लोग इसे जरूर कॉपी करते थे।
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जूही चावला ने शाहरुख खान के डायलॉग बोलने के इस तरीके को लेकर एक खुलासा किया। जूही ने बताया कि शाहरुख ने ‘आई लव यू क...क..क..किरण’ वाला डायलॉग कैसे बोला था।
Bigg Boss OTT 3: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के खुलासे ने रणवीर को झकझोरा, पिता से नफरत करने की बताई ये वजह
4 of 5
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
जूही चावला ने कहा कि फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा थोड़ा सा हकलाकर बात करते थे। जूही ने तो इस ओर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन शाहरुख ने यह बात पकड़ ली थी और उन्होंने हकलाते हुए डायलॉग बोलना तय किया था। बता दें कि जब फिल्म में दर्शकों ने शाहरुख का डायलॉग सुना तो वो उनकी जुबान पर चढ़ गया था।
Mirzapur 3: अली फजल उर्फ गुड्डू पंडित का खुलासा, 'मिर्जापुर 3' में होगी 'पंचायत' के सचिव जी की अहम भूमिका!
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
यश राज फिल्म्स के बैनर तली बनी 'डर' फिल्म ने शाहरुख खान को एंटी-हीरो के तौर पर स्थापित किया था। इस फिल्म में सनी देओल ने भी अभिनय किया था। फिल्म 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इसके गाने 'जादू तेरी नजर', 'लिखा है ये', 'तू मेरे सामने' और 'अंग से अंग लगाना' काफी हिट हुए थे।
Maharaj: 'महाराज' की रिलीज पर अस्थाई रोक के बाद निर्देशक की ऐसी हो गई थी हालत, खुद किया बड़ा खुलासा