फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 contestant Chandrika Dixit reveals her father had married four or five times she hates him

Bigg Boss OTT 3: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के खुलासे ने रणवीर को झकझोरा, पिता से नफरत करने की बताई ये वजह

Tue, 02 Jul 2024 09:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2024 09:34 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में प्रतिभागी खुलकर अपने दिल की बात एक दूसरे के सामने रख रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर शौरी से बातचीत में ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने अपने पिता के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं चंद्रिका ने क्या कहा?

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 contestant Chandrika Dixit reveals her father had married four or five times she hates him
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम @chandrika.dixit

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला हफ्ता बीत चुका है। घर से दो प्रतिभागी बाहर भी हो चुके हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। यूजर्स दो गुटों में बंट चुके हैं। शो अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पायल मलिक के बाहर होने के बाद उनके पति अरमान का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। इस बीच  रणवीर शौरी, मुनीषा और चंद्रिका से अपने पिता की मौत के बारे में बात करते हुए नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि साल 2022 में पिता की मौत के बाद वह कैसे अकेला महसूस करने लगे। वहीं, रणवीर से बात करते हुए चंद्रिका ने ऐसा खुलासा किया, जिसने रणवीर को झकझोर दिया। 
विज्ञापन


छोटी उम्र में सिर से उठा मां का साया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रिका उर्फ ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने खुलासा किया कि जब वह छह साल की थी तब उसकी मां का निधन हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने कभी उनका अच्छी तरह से ख्याल नहीं रखा। उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें अक्सर किसी रिश्तेदार के पास छोड़ देते थे। चंद्रिका ने बताया कि उनकी मां की मृत्यु के बाद उनके पिता शराबी हो गए थे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर साथ दिखे तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने की चार-पांच शादियां 
चंद्रिका ने आगे जो कुछ कहा उसने रणवीर को भी झकझोर के रख दिया। बड़ा पाव गर्ल ने बताया कि उनकी मां की मृत्यु के बाद उनके पिता ने चार-पांच शादियां की और उनकी कभी भी परवाह नहीं की। चंद्रिका के इस खुलासे ने रणवीर को चौंका दिया, इसलिए उन्होंने इसे दोबारा पूछा। चंद्रिका ने आगे कहा कि वह अपने पिता से नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नफरत है उस आदमी से, जब मुझे जरूरत थी तब वह मेरे साथ नहीं थें।’ चंद्रिका ने यह भी बताया कि कैसे उनकी नानी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर गोद लिया और फिर उनकी देखभाल की।

पायल और नैजी भी कर चुके हैं खुलासा
बिग बॉस के इस सीजन में कई प्रतिभागी अपनी निजी जिंदगी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले पायल मलिक ने अपने पति अरमान मलिक की दूसरी शादी को लेकर कहा था कि वह कितना उनके लिए मुश्किल था। वहीं, रैपर नैजी खुलासा कर चुके हैं कि  'बाहरी ताकतें' उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
'कल्कि 2898 एडी' में इस अभिनेत्री ने दी प्रभास की साथी 'बुज्जी' को अपनी आवाज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed