जुनैद खान और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म महाराज कई रुकावटों के बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि, रिलीज के पहले इसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हिंदू संगठनों के आपत्तियों के बाद फिल्म पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई थी। बाद में गुजरात कोर्ट की क्लीन चिट के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सका था। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान के फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने पूरे मामले पर खुलकर बात की।
2 of 5
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एएनआई के साथ एक नए साक्षात्कार में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रिलीज की तारीख आने तक सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था। उन्होंने कहा, " फिल्म एक गुमनाम नायक की कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए। यह एक हीरो की पूरी यात्रा है, जो महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रहे थे।" उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी और उसे मंजूरी भी मिल गई थी। इसे जुनैद और जयदीप अहलावत के साथ-साथ अन्य अभिनेताओं को भी सुनाया गया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज का समय उनके लिए काफी दर्दनाक था।
3 of 5
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान निर्देशक ने यह भी याद किया कि कैसे महाराज को आलोचना का शिकार बनाया गया, जबकि इसे विशुद्ध रूप से किसी समुदाय को नुकसान न पहुंचाने के इरादे से बनाया गया था।
4 of 5
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिलीज के समय को याद करते हुए निर्देशक ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक था, क्योंकि फिल्म को लेकर पहले ही एक अलग राय बना ली गई थी। उन्होंने कहा, "मैं बहुत रोया। मैं सचमुच रोया। मेरे पिता प्रेम किशन, मेरी मां, सभी घर आए और मेरा समर्थन किया।"
Bigg Boss OTT 3: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के खुलासे ने रणवीर को झकझोरा, पिता से नफरत करने की बताई ये वजह
5 of 5
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
महाराज के निर्देशक ने कहा कि फिल्म में कोई नकारात्मक पहलू नहीं है और यह धर्म समर्थक और मानवता समर्थक है। फिल्म में कलाकारों और क्रू के योगदान के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जुनैद और जयदीप को उनके काम के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा, "लेखन की तारीफ हो रही है, संवादों को उद्धृत किया जा रहा है, मेरे काम की भी सराहना हो रही है।"