ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे के दौर के बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जगदीप को भला कौन भुला सकता है। उनकी अदाकारी के हुनर से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। यहां बात हो रही है दिवंगत अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन जगदीप की यानी सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी की। जिन्हें ज्यादातर लोग जगदीप के नाम से ही पहचानते हैं। आज जगदीप की पुण्यतिथि है। आज भले ही वह हमारे बीच ना हों, लेकिन उनकी फिल्मों और कॉमेडी के जरिए वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
2 of 5
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को दतिया में हुआ था। वह अपने जमाने के बेहतरीन भारतीय अभिनेता और हास्य अभिनेता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1975 में आई फ़िल्म ‘शोले’ में सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को आज भी बेहद पसंद है। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार किए। जिनमें से सूरमा भोपाली और फिल्म ‘पुराना मंदिर’ में मच्छर का किरदार लोगों के जहन में आज भी बसा हुआ है।
3 of 5
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
ए.वी.एम निर्माता कंपनी ने जगदीप को फिल्म ‘भाभी’, ‘बरखा’ और ‘बिंदिया’ जैसी फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था। फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ से उन्होंने खुद को एक हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित किया। एक दौर ऐसा भी था, जब उन पर कुछ हिट गाने भी फिल्माए गए थे। जिनमें शामिल फिल्म पुनर्मिलन का दीत ‘पास बैठो तबीयत बहल जाएगी’ इसी फिल्म का एक और गाना जो “बेहद प्रसिद्ध हुआ था, ‘इन प्यार की राहों में’। इसके अलवा सुपरहिट फिल्म ‘भाभी’ से ‘चल उड़ जा रे पंछी’ और ‘चली चली रे पतंग’।
4 of 5
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘अफसाना’ में बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। इसके अलावा जगदीप ने ‘अब दिल्ली दूर नहीं’, ‘मुन्ना’, ‘आर-पार’, ‘दो बीघा जमीन’ और ‘हम पंछी एक डाल के’ जैसी कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। उन्हें कई हॉरर फिल्मों में भी शानदार अभिनय के लिए भी जाना जाता है, खासकर रामसे ब्रदर्स के प्रोजेक्ट्स में। फिल्म ‘पुराना मंदिर’ जैसी कई मशहूर हिट फिल्मों में नजर आए । 8 जुलाई 2020 को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई में उनके घर पर उनका निधन हो गया।
5 of 5
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जगदीप ने तीन बार शादी कीं और छह बच्चों के पिता थे। 1960 में, उन्होंने सुघरा बेगम से शादी की। उनके दो बेटे थे, अभेनिता जावेद जाफरी और टेलीविजन निर्माता-निर्देशक नावेद जाफरी। बाद में जगदीप ने नाजिमा से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है, मुस्कान जाफरी।