फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: अब यश की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनीं यह बॉलीवुड अभिनेत्री! फिल्म में लेंगी करीना कपूर की जगह?

Thu, 23 May 2024 01:10 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
huma qureshi to cast in yash film toxic a fairy tale for grown ups not play role that kareena kapoor declined
Toxic - फोटो : इंस्टाग्राम: यश

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म की कास्ट अब तक पूरी तरह से तय नहीं हुई है, ऐसे में फिल्म में शामिल हो रहे कलाकारों के बारे में जानकारियां फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं अब फिल्म में एक और अभिनेत्री की शामिल होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।

huma qureshi to cast in yash film toxic a fairy tale for grown ups not play role that kareena kapoor declined
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चा है कि फिल्म में कियारा आडवाणी पहले ही शामिल हो चुकी हैं। अब हाल ही में ऐसे अपडेट आए हैं, जिसमें बताया गया है कि एक और बॉलीवुड अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कलाकारों में शामिल होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को फिल्म में अहम भूमिका के लिए कास्ट किया गया है। ऐसी अटकलें हैं कि हुमा उस भूमिका के लिए फिल्म में शामिल नहीं हो रही हैं, जिसे करीना कपूर ने मना कर दिया था।
Kalki 2898 AD: प्रभास ने अपनी शादी की अफवाहों का किया खंडन, बोले- महिला प्रशंसको की भावना आहत नहीं करना चाहता

huma qureshi to cast in yash film toxic a fairy tale for grown ups not play role that kareena kapoor declined
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमा के फिल्म में शामिल होने की खबर ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि वे किसी नई अहम भूमिका के लिए चुनी गई हैं। हुमा के किरदार के बारे में अन्य जानकारियां जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। वहीं इस बीच हुमा को लेकर चर्चा है कि वे अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' में भी नजर आएंगी।
Wednesday Box Office Collection: धीमी रफ्तार से चल रही राजकुमार की श्रीकांत, हॉलीवुड के लंगूरों का भी बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
huma qureshi to cast in yash film toxic a fairy tale for grown ups not play role that kareena kapoor declined
करीना कपूर खान-यश - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले 'टॉक्सिक' में कई अभिनेत्रियों द्वारा मुख्य नायिका की भूमिका निभाने के लिए अफवाहें फैली हुई थीं। ऐसे में तब निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए प्रशंसकों को ऐसी अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने बयान में कहा था, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की कास्टिंग के बारे में कई अप्रमाणित सिद्धांत और सूचनाएं चल रही हैं। हम वास्तव में टॉक्सिक के आसपास के उत्साह की सराहना करते हैं, लेकिन इस बिंदु पर हम सभी से अटकलों से बचने का अनुरोध करेंगे।'

विज्ञापन
huma qureshi to cast in yash film toxic a fairy tale for grown ups not play role that kareena kapoor declined
यश - फोटो : इंस्टाग्राम: यश

निर्माताओं ने आगे बताया था, 'कास्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के करीब है और हम अपनी टीम से रोमांचित हैं। जैसा कि हम इस कहानी को जीवंत करने के लिए तैयार हैं, हम सभी से आधिकारिक घोषणाओं की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करते हैं।' वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है और केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश की 19वीं फिल्म है।
Amitabh Bachchan: 'युवा' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी ने साझा की थ्रोबैक फोटो, अभिषेक बच्चन के लिए उमड़ा प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed