फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के 'कबूतर जा जा' गाने की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रोए थे सलमान, खुद बताई वजह

Thu, 23 May 2024 12:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 May 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reveals having tears in eyes during Maine Pyar Kiya song Kabootar Ja Ja shoot due to this reason
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाई सलमान खान के करियर में फिल्म 'मैंने प्यार किया' का अहम रोल है। पहली बार बतौर हीरो वे इसी फिल्म में नजर आए और छा गए। सूरज बड़जात्या की 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' को लेकर सलमान खान ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस फिल्म के हिट गाने 'कबूतर जा जा' की शूटिंग के दौरान सलमान रोने लगे थे। उनके रोने की वजह क्या थी? आइए जानते हैं...

Salman Khan reveals having tears in eyes during Maine Pyar Kiya song Kabootar Ja Ja shoot due to this reason
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने हाल ही में Hello! Indo-Arabia से बातचीत के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्म के रूप में 'मैंने प्यार किया' का नाम लिया। अभिनेता ने फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी सुनाया। सलमान खान ने इस फिल्म के गाने 'कबूतर जा जा' से जुड़ी घटना याद की और बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान उनकी आंखें भर आई थीं।

Salman Khan reveals having tears in eyes during Maine Pyar Kiya song Kabootar Ja Ja shoot due to this reason
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने कहा, 'मैं तब करीब 18 वर्ष का था और 'कबूतर जा जा जा' गाने की शूटिंग एक यादगार पल था। एक ऐसा पल आया, जब मुझे अचानक महसूस हुआ कि यह रोल तो मेरे लिए ही है। फिल्म की नई पीढ़ी के दौरान मैं उस रोल में सिर्फ जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर की कल्पना करता था। मैं अपने लिए बड़ी फिल्मों में बड़े रोल में कल्पना ही नहीं कर पाता था। लेकिन, वह पल पहली बार था, जब मुझे वास्तव में लगा कि हां, मैं यह कर सकता हूं। मेरी आंखों में आंसू आ गए थे'।
Kalank: आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' की अकादमी ने की सराहना, फैंस ने अभिनेत्री के प्रदर्शन को बताया शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reveals having tears in eyes during Maine Pyar Kiya song Kabootar Ja Ja shoot due to this reason
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान को कई ऑडिशन के बाद चुना गया था। फिल्म हिट होने के बाद सलमान को कुछ महीने खाली बैठना पड़ा था, लेकिन बाद में उनका करियर ट्रैक पर आ गया। 90 के दशक से फिल्मी दुनिया में उतरे सलमान खान 58 साल की उम्र में आज भी फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे हैं। सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो 'सिकंदर' उनकी अगली फिल्म है। इसका निर्देशन एआर मुरुगदॉस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 
hah Rukh Khan Health Update: अब भी अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा शाहरुख खान का इलाज, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
Salman Khan reveals having tears in eyes during Maine Pyar Kiya song Kabootar Ja Ja shoot due to this reason
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत वर्ष 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। हालांकि, इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। एक साल बाद सूरज बड़जात्या ने 'मैंने प्यार किया' से सलमान को बतौर हीरो लॉन्च किया। यह फिल्म अभिनेता के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। 
r & Mrs Mahi: राजकुमार राव ने क्रिकेट पिच पर चली ‘गजगामिनी चाल’! जान्हवी कपूर ने साझा किया मजेदार वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed