एवेंजर्स सीरीज की कहानियों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा एक बार फिर मार्वेल स्टूडियोज और सोनी एंटरटेनमेंट पिक्चर्स की फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम से साबित हो गया है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने भारत में इस साल किसी हॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी वीकएंड ओपनिंग ली है। स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने पहले वीकएंड में जो कमाई की है वह भारत में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में से पांचवें नंबर पर है।
2 of 4
Spiderman: Far From Home
- फोटो : amar ujala mumbai
स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम की कहानी वहां से शुरू होती है जहां एवेंजर्स सीरीज की कहानी पिछली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम पर आकर रुकी थी। आमतौर पर मार्वेल की फिल्मों को भारत में डिजनी इंडिया रिलीज करती रही है। लेकिन चूंकि स्पाइडरमैन के किरदार वाली फिल्मों के राइट्स सोनी पिक्चर्स के पास है लिहाजा इस किरदार की फिल्में मार्वेल स्टूडियो सोनी के साथ ही मिलकर बनाता है।
3 of 4
Spiderman Home Cumming
- फोटो : social media
फिल्म भारत में 4 जुलाई को रिलीज हुई और इसने पहले ही दिन 10 करोड़ पांच लाख रुपये का कारोबार कर स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्मों की भारत में ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को थोड़ा गिरा, लेकिन शनिवार और रविवार को एवेंजर्स सीरीज के फैंस की सिनेमाघरों में वापसी ने इसकी किस्मत चमका दी।
4 of 4
टॉम हॉलैंड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को आठ करोड़ 79 लाख रुपये, शनिवार को 12 करोड़ 41 लाख रुपये और रविवार को 15 करोड़ 41 लाख रुपये कमाए। इस तरह स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम भारत में अब तक कुल 46 करोड़ 66 लाख रुपये कमा चुकी है। भारत में रिलीज हुई किसी भी हॉलीवुड फिल्म की पहले वीकएंड की कमाई के मामले में स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम पांचवें नंबर पर रही, वहीं इस साल भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों से तुलना करें तो यह सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम से पीछे है।