दुनिया भर मे एक बार फिर कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। इस बार इस डर का कारण कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। यह नया वैरिएंट भारत समेत कुल 31 देशों में पाया गया है। इधर, भारत के इसके मामले सामने आने के बाद से भी देशभर में डर का माहौल है। दरअसल, गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आने के बाद अब सभी चिंता में हैं।
वहीं दूसरी ओर, इंटरनेट की दुनिया में हमेशा प्रासंगिक विषयों पर किसी न किसी तरह के मीम्स आते रहते हैं। इसी क्रम में अब इस नए वैरिएंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर साल 1963 में आई एक फिल्म का पोस्टर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इंटरनेट पर इन दिनों 'ओमिक्रॉन' नामक एक फिल्म का पोस्टर काफी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग अब इसे नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ जोड़ कर देख रहे हैं।
2 of 5
फिल्म ओमिक्रॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म की स्टोरी की बात करें तो यह एक कॉमेडी साइंस-फिक्शन फिल्म है। इसमें एक एलियन इंसान का रूप बनाकर धरती पर यहां की चीजें सीखने आता है, ताकि उनकी प्रजाति पृथ्वी पर कब्जा कर सके। इसके बाद साल 2013 में भी एक फिल्म आ चुकी है, जिसका टाइटल 'द विजिटर फ्रॉम प्लानेट ओमिक्रॉन’ था। ओमिक्रॉन एक ग्रीक अल्फाबेट है, जिसका इस्तेमाल पहले भी कई जगह होता रहा है।
3 of 5
फिल्म ओमिक्रॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, फिल्म का प्लॉट भले ही डराने वाला नहीं हो, लेकिन इसके पोस्टर पर दी गई टैगलाइन जरूर डराने वाली लगेगी। फिल्म के पोस्टर पर लिखी टैगलाइन पर लिखा था, 'वह दिन जब धरती कब्रिस्तान बन गई थी।' इस फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।
4 of 5
फिल्म ओमिक्रॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इटालियन साइंस फिक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन यूगो ग्रेगोरेटी ने किया था। फिल्म ने 24वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी अपनी जगह बनाई थी। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता हैं।
5 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यकीन मानिए या बेहोश हो जाइए... यह फिल्म 1963 में आई थी, जरा टैग लाइन चेक कीजिए। वहीं, आनंद महिंद्रा ने भी इसका एक पोस्टर शेयर है।