फिल्म समीक्षक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द डार्क नाईट' को अब तक की सबसे शानदार सुपरहीरो फिल्म मानते हैं। ये एक ट्रायोलॉजी थी, जिसकी शुरुआत फिल्म 'बैटमैन बिगिन्स' से हुई, जिसमें आगे चलकर 'द डार्क नाईट' और फिर इस कड़ी की आखिरी फिल्म 'द डार्क नाईट राइसेस' का निर्माण हुआ।
बाफ्टा अवार्ड फंक्शन के दौरान नोलन ने बैटमैन ट्रायोलॉजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैटमैन ट्रायोलॉजी के पास एक एडवांटेज था जो मार्वेल, डीसी और फॉक्स स्टूडियो की सुपरहीरो वाली फिल्मों में नहीं है।
नोलन ने बताया कि मौजूदा समय में जो फिल्म निर्माता हैं उनके ऊपर काफी प्रेशर है। खासकर रिलीज डेट को लेकर डायरेक्टरों पर काफी दबाव बना रहाता है। जबकि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए काफी समय मिला, जब भी उन्होंने चाहा उन्हें समय मिलता रहा।
पढ़ें: भारी सिक्योरिटी के बावजूद तस्वीर Leak, पहले कभी ऐसे नहीं दिखे अक्षय कुमार
नोलन ने कहा, 'उस वक्त जो लक्जरी और अधिकार मिले वह अब नहीं मिलने वाले हैं। मेरा सोचना है कि वह आखिरी समय रहा होगा जब किसी ने स्टूडियो को कहा होगा कि वह एक और फिल्म करना चाहता है, लेकिन इसमें उसे चार सालों का वक्त लगेगा।'
बता दें कि डार्क नाईट ट्रायोलॉजी की शुरुआत 2005 में हुई थी। 2005 में इस कड़ी की पहली फिल्म बैटमैन बिगिन्स आई, इसके बाद 2008 में इसकी अगली फिल्म 'द डार्क नाईट' आई। इसके 4 सालों बाद 2012 में 'द डार्क नाईट राइसेस' आई।
पढ़ें: Bdy Spcl: शादीशुदा होते हुए इस हीरोइन ने वैनिटी वैन में किया था गोविंदा के भांजे से सेक्स